''दलित'' शब्द का उपयोग कब तक

Updated at : 06 Jul 2017 6:21 AM (IST)
विज्ञापन
''दलित'' शब्द का उपयोग कब तक

हमारे देश के नये राष्ट्रपति का चुनाव 17 जुलाई को होना है. इसके लिए दो दलित नेताओं में से किसी एक को चुना जाना है. इस चुनाव को ‘दलित बनाम दलित’ की संज्ञा दी जा रही है. अब सवाल यह उठता है कि क्या ये दोनों वास्तव में दलित कहलाने लायक हैं? सिर्फ अनुसूचित जाति, […]

विज्ञापन
हमारे देश के नये राष्ट्रपति का चुनाव 17 जुलाई को होना है. इसके लिए दो दलित नेताओं में से किसी एक को चुना जाना है. इस चुनाव को ‘दलित बनाम दलित’ की संज्ञा दी जा रही है.
अब सवाल यह उठता है कि क्या ये दोनों वास्तव में दलित कहलाने लायक हैं? सिर्फ अनुसूचित जाति, जनजाति के आधार पर दलित होना किस हद तक उचित है, जबकि दलित का वास्तविक अर्थ होता है – दबा, कुचला, जो अपने जीवन यापन के लिए संसाधनों को जुटाने में बहुत हद तक अक्षम है. तो फिर संपन्न परिवारों से भी ताल्लुक रखने वाले दलित कैसे हुए? आखिर राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए ऐसे शब्दों का प्रयोग कब तक? ऐसी राजनीति से तो जात-पात की समस्या जस की तस बनी रहेगी और समाज बंटा रहेगा.
बादल कुमार आनंद, इमेल से
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola