प्रेरणा है रूपा की सफलता

Updated at : 06 Jul 2017 6:21 AM (IST)
विज्ञापन
प्रेरणा है रूपा की सफलता

रूपा का नीट में चयन हो गया है. जब वह आठ साल की थी तो उसकी शादी हो गयी थी. ससुराल में काम करते हुए भी उसने पढ़ाई जारी रखा. उसका सपना था डॉक्टर बनना जिसे ससुराल वालों ने समझा और तमाम कठिनाइयों का सामना करते हुए भी उसका साथ दिया. रूपा ने भी अपने […]

विज्ञापन

रूपा का नीट में चयन हो गया है. जब वह आठ साल की थी तो उसकी शादी हो गयी थी. ससुराल में काम करते हुए भी उसने पढ़ाई जारी रखा. उसका सपना था डॉक्टर बनना जिसे ससुराल वालों ने समझा और तमाम कठिनाइयों का सामना करते हुए भी उसका साथ दिया. रूपा ने भी अपने सपने के आगे किसी राह के रोड़े को ठहरने न दिया. उसकी लगन और मेहनत आज पूरे देश की लड़कियों के लिए प्रेरणा से कम नहीं है.

आज भी गांव कस्बों में महिलाओं को घूंघट में ही रखते हैं. ऐसे में समाज के नजरिये से हट कर उन्होंने जो प्रयास किया वो नि:संदेह काबिले तारीफ है. उम्मीद है कि लोग समय के साथ अपनी मानसिकता में बदलाव करेंगे और देश में और भी ऐसी लड़कियों को आगे आने का अवसर मिलेगा.

डॉ शिल्पा जैन सुराणा, इमेल से

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola