अवसरवादी राजनीति कब तक?
Updated at : 03 Jul 2017 6:22 AM (IST)
विज्ञापन

कांग्रेस जब सत्ता में थी तो उसने आधार कार्ड और जीएसटी की योजना बनायी थी. उस वक्त उनका तर्क था कि आधार कार्ड से व्यक्ति की पहचान होगी, जिसे कल्याणकारी योजनाओं में लागू किया जाएगा और जीएसटी लागू होने से व्यापार आसान होगा. उस समय विपक्ष में रही भाजपा ने आधार कार्ड और जीएसटी का […]
विज्ञापन
कांग्रेस जब सत्ता में थी तो उसने आधार कार्ड और जीएसटी की योजना बनायी थी. उस वक्त उनका तर्क था कि आधार कार्ड से व्यक्ति की पहचान होगी, जिसे कल्याणकारी योजनाओं में लागू किया जाएगा और जीएसटी लागू होने से व्यापार आसान होगा. उस समय विपक्ष में रही भाजपा ने आधार कार्ड और जीएसटी का पुरजोर विरोध किया. इनको कांग्रेस की बेकार योजना कहकर आलोचना की.
अब वही भाजपा आधार कार्ड और जीएसटी को एक अच्छी योजना कहकर अनिवार्य कर रही है. और अब कांग्रेस विरोध में उतर गयी है. इन दोनों की नूरा कुश्ती और अवसरवादी राजनीति से जनता उब सी गयी है. इनकी इस तरह की अवसरवादी राजनीति कब खत्म होगी?
धीरज कुमार, रांची
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




