सामंती नेता

Updated at : 29 Jun 2017 6:42 AM (IST)
विज्ञापन
सामंती नेता

सभी नेता एक जैसे ही होते हैं. पार्टी का चिह्न भले ही अलग हो, मगर सब के व्यवहार में सामंतवाद झलकता है. एक बार संसद या विधान सभा के लिए चुन लिए जाने के बाद, तो ये लोग राजा के समक्ष बन जाते हैं. किसी को अपनी आलोचना बरदाश्त नहीं होती. मसलन कर्नाटक के दो […]

विज्ञापन

सभी नेता एक जैसे ही होते हैं. पार्टी का चिह्न भले ही अलग हो, मगर सब के व्यवहार में सामंतवाद झलकता है. एक बार संसद या विधान सभा के लिए चुन लिए जाने के बाद, तो ये लोग राजा के समक्ष बन जाते हैं.

किसी को अपनी आलोचना बरदाश्त नहीं होती. मसलन कर्नाटक के दो पत्रकारों रवि बेलगेरे एवं अनिल राजू के खिलाफ वहां की विधान सभा ने न सिर्फ विशेषाधिकार हनन का आरोप लगाया बल्कि अंगरेजों के जमाने का पुरातन कानून के हवाले से इन दोनों को एक साल की जेल एवं 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है. अगर दोनों पत्रकारों ने अपने आलेख में तथ्यों को तोड़ मरोड़ कर पेश किया था, तो यह मानहानि का केस बन सकता था. इस मामले अदालत पर छोड़ देते, वो न्याय करती.

जंग बहादुर सिंह, गोलपहाड़ी

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola