130 करोड़ उम्मीदों का राष्ट्रपति

Updated at : 27 Jun 2017 6:15 AM (IST)
विज्ञापन
130 करोड़ उम्मीदों का राष्ट्रपति

भारतीय लोकतंत्र की यह भी एक खूबसूरती है कि 70 सालों बाद भी दलित की पहचान ‘दलित’ ही है. सत्ता पक्ष का सिर गर्व से ऊंचा है क्योंकि उनका राष्ट्रपति उम्मीदवार एक दलित है. वे कहते हैं जो ‘राम’ का विरोध करते हैं, वो दलित विरोधी हैं. माना ‘कोविंद’ राष्ट्रपति बन गये, तो क्या दलितों […]

विज्ञापन
भारतीय लोकतंत्र की यह भी एक खूबसूरती है कि 70 सालों बाद भी दलित की पहचान ‘दलित’ ही है. सत्ता पक्ष का सिर गर्व से ऊंचा है क्योंकि उनका राष्ट्रपति उम्मीदवार एक दलित है.
वे कहते हैं जो ‘राम’ का विरोध करते हैं, वो दलित विरोधी हैं. माना ‘कोविंद’ राष्ट्रपति बन गये, तो क्या दलितों की पहचान भी कुछ अलग हो जायेगी? वैसे विपक्ष ने भी मैदान में दलित उतारा है. क्या विपक्षी उम्मीदवार राष्ट्रपति नहीं बन सकते सिर्फ इसलिए कि सत्ता पक्ष के पास संख्या बल है? रामनाथ कोविंद और मीरा कुमार दोनों की छवि बेदाग है. अच्छा होता राष्ट्रपति उम्मीदवार की पहचान एक अच्छे इनसान के रूप में होती. वह 10 लाख वोटों से चुना गया राष्ट्रपति न होकर 130 करोड़ उम्मीदों का राष्ट्रपति होता!
एमके मिश्रा, रातू, रांची
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola