किसानों की दुर्दशा देख रोना

Updated at : 12 Jun 2017 6:22 AM (IST)
विज्ञापन
किसानों की दुर्दशा देख रोना

आजादी के लगभग सात दशक बाद भी भारतीय किसान की दुर्दशा देखकर रोना आता है. आज अधिकतर किसान न केवल रोने को विवश हैं, बल्कि आत्महत्या तक कर रहे हैं. अब तक लगभग तीन लाख किसानों द्वारा आत्महत्या किया जाना दर्शाता है कि आज भी उनकी क्या स्थिति है. अधिकतर सरकारों ने खेती-किसानी को एक […]

विज्ञापन
आजादी के लगभग सात दशक बाद भी भारतीय किसान की दुर्दशा देखकर रोना आता है. आज अधिकतर किसान न केवल रोने को विवश हैं, बल्कि आत्महत्या तक कर रहे हैं. अब तक लगभग तीन लाख किसानों द्वारा आत्महत्या किया जाना दर्शाता है कि आज भी उनकी क्या स्थिति है. अधिकतर सरकारों ने खेती-किसानी को एक घाटे का उद्योग समझा है.
एक किसान का बेटा होने के कारण कह सकता हूं कि अब कृषि कार्य फायदेमंद नहीं रहा. प्रेमचंद ने कई दशक पूर्व ही यह साबित कर दिया था कि कैसे होरी किसान से मजदूर बन बैठता है. आज देश के अधिकतर भागों में किसान आंदोलनरत हैं. यह किसी एक दिन का परिणाम नहीं है. समाज और सरकार को चाहिए कि उन्हें मेहनत का वाजिब मूल्य और सम्मान मिले क्योंकि किसान ही वास्तविक अन्नदाता है.
जयदेव कुशवाहा, इ-मेल से
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola