जैक बोर्ड की भी हो जांच
Updated at : 08 Jun 2017 6:19 AM (IST)
विज्ञापन

टॉपर को ले कर बिहार बोर्ड में हड़कंप मचा हुआ है. झारखंड के जैक में भी जांच होनी चाहिए. जैक में कार्य को लेकर जांच आवश्यक है. आखिर कैसे गणित का कॉपी इतिहास का शिक्षक जांचता है. इस विषय में अखबार में भी काफी कुछ छपा था. इस साल रिजल्ट में जो त्रुटि हुई है, […]
विज्ञापन
टॉपर को ले कर बिहार बोर्ड में हड़कंप मचा हुआ है. झारखंड के जैक में भी जांच होनी चाहिए. जैक में कार्य को लेकर जांच आवश्यक है. आखिर कैसे गणित का कॉपी इतिहास का शिक्षक जांचता है.
इस विषय में अखबार में भी काफी कुछ छपा था. इस साल रिजल्ट में जो त्रुटि हुई है, इससे पहले कभी नहीं हुई है. जैक में तैयारी आखिर कैसे होती है? अगर तैयारी ठीक नहीं है, तो और एक-दो सप्ताह ज्यादा लें, लेकिन रिजल्ट सही दें. जैक की पूरी प्रणाली संदेह के घेरे में है. इस बार 10वीं के लिए ऑनलाइन नामांकन की प्रक्रिया होगी, लेकिन अब तक वेबसाइट पर लिंक ही नहीं मिल रही है. इसके अलावा ऐसा क्यों है कि हर साल बच्चे अपने नाम के सुधार के लिए जैक का चक्कर लगाते हैं. इतनी गलतियों के पीछे क्या कारण है?
पालुराम हेम्ब्रम, सालगाझरी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




