ePaper

ओडिशा : केंद्र में मंत्री बन सकते हैं जुएल ओराम, भुवनेश्वर की सांसद अपराजिता षाड़ंगी समेत इनके नाम की भी चर्चा

Updated at : 09 Jul 2023 12:22 PM (IST)
विज्ञापन
ओडिशा : केंद्र में मंत्री बन सकते हैं जुएल ओराम, भुवनेश्वर की सांसद अपराजिता षाड़ंगी समेत इनके नाम की भी चर्चा

अश्विनी वैष्णव का विभाग बदला जा सकता है, वहीं धर्मेंद्र प्रधान को आगामी 2024 आम चुनाव को लेकर संगठन की जिम्मेदारी सौंपने की चर्चा तेज है. जिससे धर्मेंद्र प्रधान के स्थान पर ओडिशा के कोटे से कौन केंद्रीय मंत्री बनेगा, इसकी चर्चा तेज हो गयी है.

विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत एनडीए सरकार की केंद्रीय मंत्रिमंडल में 2024 चुनाव को लेकर व्यापक फेरबदल हो सकता है. जिसमें कई केंद्रीय मंत्रियों का विभाग बदलने के साथ कइयाें से मंत्री पद वापस लेकर संगठन की जिम्मेदारी दी जा सकती है. ओडिशा के केंद्रीय मंत्रियाें की बात करें तो दो राज्यसभा सदस्य अश्विनी वैष्णव केंद्रीय रेल मंत्री, धर्मेंद्र प्रधान शिक्षा मंत्री व लोकसभा सांसद विश्वेश्वर टुडू राज्य जनजातीय कार्य मंत्री हैं.

बदल सकता है अश्विनी वैष्णव का विभाग

इनमें से अश्विनी वैष्णव का विभाग बदला जा सकता है, वहीं धर्मेंद्र प्रधान को आगामी 2024 आम चुनाव को लेकर संगठन की जिम्मेदारी सौंपने की चर्चा तेज है. जिससे धर्मेंद्र प्रधान के स्थान पर ओडिशा के कोटे से कौन केंद्रीय मंत्री बनेगा, इसकी चर्चा तेज हो गयी है. राजनीतिक समीक्षकाें के अनुसार इस रेस में पूर्व जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओराम रेस में सबसे आगे चल रहे हैं.

कुछ दिनों से बेहद सक्रिय हैं जुएल ओराम

विगत कुछ दिनों से सांसद ओराम ने जिस प्रकार से अपनी सक्रियता बढ़ायी है, उसे देखते हुए यह आभास होने लगा है कि उन्हें इस बारे में भाजपा के शीर्षस्थ नेताओं से सकारात्मक संकेत मिले हैं. उनके बाद ओडिशा में भाजपा की फायर ब्रांड महिला नेता के तौर पर अपनी पहचान बनाने वाली भुवनेश्वर की सांसद अपराजिता षाड़ंगी का नाम भी चर्चा है.

ओडिशा से हैं भाजपा के 8 सांसद

गौरतलब है कि ओडिशा के आठ भाजपा सांसद अपराजिता षाड़ंगी (भुवनेश्वर), बसंत कुमार पंडा (कालाहांडी, विशेश्वर टुडु (मयूरभंज), जुएल ओराम (सुंदरगढ़), नीतेश गंगवार(संबलपुर) प्रतापचंद्र षड़ंगी (बालेश्वर), संगीता कुमार सिंहदेव (बलांगीर), सुरेश पुजारी (बरगढ़) में से बसंत पंडा, जुएल ओराम, नीतेश गंगवार, संगीता कुमारी सिंहदेव व सुरेश पुजारी पश्चिम ओडिशा के सांसद है.

ओडिशा में स्थिति मजबूत करने में जुटी भाजपा

पश्चिम ओडिशा में वर्ष 2019 से लेकर 2023 तक हुए चार विधानसभा उप-चुनाव बिजेपुर, पद्मपुर, ब्रजराजनगर व झारसुगुड़ा में भाजपा को हार का सामना करना पड़ा है. जिससे केंद्रीय शीर्षस्थ नेता पश्चिम ओडिशा में आगामी विधानसभा चुनाव के लिये अपनी स्थिति मजबूत करना चाहते हैं, ताकि ओडिशा में सत्ता हासिल करने का उनका मिशन पूरा हो सके.

केंद्रीय मंत्रिमंडल में जल्द हो सकता है फेरबदल

इसी वजह से इस बात की संभावना जतायी जा रही है कि केंद्रीय मंत्रिमंडल में फेरबदल के दौरान पश्चिम ओडिशा के इन पांच भाजपा सांसदाें में से पूर्व केंद्रीय मंत्री जुएल ओराम अन्य भाजपा सांसदों पर भारी पड़ सकते हैं. अब देखना है कि मंत्रिमंडल के फेरबदल में सांसद जुएल ओराम को स्थान मिलता है या नहीं.

Also Read: आदिवासियों से बोले केंद्रीय मंत्री जुएल उरांव- विजय माल्या जैसे बनो स्मार्ट और…

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola