NIOS 12th Result 2025 OUT: ओपन स्कूलिंग 12वीं का रिजल्ट जारी, results.nios.ac पर करें चेक
RSSB Computer Result 2025 DECLARED
NIOS 12th Result 2025: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग (NIOS) के लिए कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी हो गया है. इस परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र NIOS की ऑफिशियल वेबसाइट- results.nios.ac पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं. रिजल्ट चेक करने के लिए रोल नंबर की जरूरत होगी.
NIOS 12th Result 2025: ओपर स्कूलिंग कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है. नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग (NIOS) के लिए कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी हो गया है. इस परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र NIOS की ऑफिशियल वेबसाइट- results.nios.ac पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं.
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग (NIOS) की तरफ से अप्रैल सेशन के लिए रिजल्ट की घोषणा हो गई है. रिजल्ट चेक करने के लिए रोल नंबर की जरूरत होगी. रिजल्ट चेक करने के लिए नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें.
NIOS 12th Result 2025 ऐसे करें चेक
- रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट results.nios.ac पर जाना होगा.
- वेबसाइट की होम पेज पर latest updates पर जाना होगा.
- अगले पेज पर NIOS Class 12th Result 2025 के लिंक पर क्लिक करें.
- अब Check Result पर जाना होगा.
- मांगी गई डिटेल्स से रिजल्ट चेक करें.
- रिजल्ट चेक करने के बाद प्रिंट जरूर ले लें.
NIOS 12th Result 2025 Declared यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें.
NIOS 12th Result: कैसा रहा इस साल का रिजल्ट?
कुल 1,66,384 ने रजिस्ट्रेशन कराया था. इसमें 1,46,627 एग्जाम में बैठे थे. इसमें से 1,28,122 सर्टिफिकेशन के लिए पंजीकृत हुए. इसमें 94457 पास हुए. कुल रिजल्ट 73.72 फीसदी रहा. महिलाओं की कैटेगरी के रिजल्ट की बात करें तो कुल 56301 रजिस्ट्रर्ड थे. इसके बाद 50,145 एग्जाम में बैठीं. 42,790 सर्टिफिकेशन के लिए रजिस्टर्ड हुईं. इसमें से 32,483 पास हुईं. रिजल्ट 75.91 फीसदी रहा.
ये भी पढ़ें: JEE Toppers की पहली पसंद है यह काॅलेज, करोड़ों में प्लेसमेंट, देखें Admission के लिए CutOff
ये भी पढ़ें: NEET UG Topper 2025: पहले ही प्रयास में नीट टाॅपर, AIR-8 लाकर गाड़ा झंडा, अब AIIMS Delhi में पढ़ाई का सपना
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










