रांची : दूसरी महिला से संबंध का विरोध करने पर दिव्यांग पत्नी पर हमला

Updated:
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर (ai generated image)

सांकेतिक तस्वीर (ai generated image)

रांची से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक दिव्यांग महिला पर उसके पति और ससुराल वालों ने जानलेवा हमला किया. विरोध करने पर हुई बर्बरता ने सभी को झकझोर दिया है.

विज्ञापन

Ranchi Disabled Woman Assault : सदर थाना क्षेत्र में एक दिव्यांग महिला के साथ उसके पति और ससुराल पक्ष की ओर से बेरहमी से मारपीट करने का मामला सामने आया है. दोनों पैरों से दिव्यांग प्रीति कुमारी (पीएचइडी मोड़, आरटीसी स्कूल के पास, किशुनपुर, देवी मंडप) ने इसे लेकर अपने पति सूरज कुमार दिनकर, ससुराल के सदस्यों और एक महिला पर जानलेवा हमला व प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी है. 

विरोध करने पर दिव्यांग पत्नी पर जानलेवा हमला

पीड़िता के अनुसार उसका पति कई दिनों से घर से गायब था. बच्चों के भरण-पोषण के लिए कोई खर्च नहीं दे रहा था. खोजबीन के दौरान पता चला कि वह किसी दूसरी महिला के साथ रह रहा है. आरोप है कि 12 जुलाई को जब वह अपने दो मासूम बच्चों के साथ वहां पहुंची, तो उस पर हमला कर दिया गया. वहां मौजूद महिला ने प्रीति को स्कूटी से नीचे घसीट कर गिरा दिया. इसके बाद लोहे की पाइप और सरिया से उसके सिर पर ताबड़तोड़ वार किये, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गयी. पीड़िता का आरोप है कि इस दौरान उसके ससुर, देवर और भांजे ने उसे बचाने के बजाय उसकी दिव्यांगता का मजाक उड़ाया. 

एफआईआर दर्ज, पीड़िता ने मांगी सुरक्षा 

घटना के बाद किसी तरह घायल अवस्था में प्रीति अस्पताल पहुंची, जहां उसका इलाज हुआ. पुलिस ने पीड़िता की शिकायत और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पीड़िता ने अपने और अपने दोनों बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है.


विज्ञापन
प्रिया गुप्ता

लेखक के बारे में

By प्रिया गुप्ता

प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola