पटना : सफाई करने पहुंचे दो मजदूरों की दम घुटने से मौत

Updated:
विज्ञापन
पटना : सफाई करने पहुंचे दो मजदूरों की दम घुटने से मौत

पटना : बिहार की राजधानी पटना के इनकम टैक्स चौराहे के पास सफाई के दौरान दम घुटने से दो मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गयी. जानकारी के मुताबिक नगर निगम की घोर लापरवाही की वजह से यह हादसा हुआ है. दोनों मजदूर सफाई के लिए वहां पहुंचे थे. चैंबर के अंदर दम घुटने की वजह […]

विज्ञापन

पटना : बिहार की राजधानी पटना के इनकम टैक्स चौराहे के पास सफाई के दौरान दम घुटने से दो मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गयी. जानकारी के मुताबिक नगर निगम की घोर लापरवाही की वजह से यह हादसा हुआ है. दोनों मजदूर सफाई के लिए वहां पहुंचे थे. चैंबर के अंदर दम घुटने की वजह से उनकी मौत हो गयी. दोनों मजदूर राजधानी के यारपुर इलाके के रहने वाले थे. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक यारपुर के रहने वाले जितेंद्र पासवान और दीपू चौधरी बुधवार की सुबह नौ बजे इनकम टैक्स चौराहे के पास स्थित चेंबर की सफाई करने पहुंचे थे. सबसे पहले एक मजदूर खुले हुए चेंबर में उतरा और बेहोश हो गया. उसका बाद उसे बचाने के लिए जब दूसरा साथी अंदर गया तो वह भी जहरीली गैस की चपेट में आ गया.

घटना की सूचना मिलने के बाद वहां मौजूद एक पुलिस का जवान खुद चैंबर में मजदूरों को बचाने के लिए उतरा लेकिन वह भी बेहोश हो गया. पास में स्थित गार्डिनर रोड अस्पताल से ऑक्सीजन के लिए पाइप को मंगाया गया लेकिन वह भी छोटी पड़ गयी और लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. बाद में किसी तरह मजदूरों को चैंबर के अंदर से बाहर निकाला गया. दोनों मजदूरों को आनन-फानन में अस्पताल में भरती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

यह भी पढ़ें-
प्रभात खबर व पटना नगर निगम का कार्यक्रम स्वच्छता जागरूकता सह नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आज सात बजे से

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन