पटना : ‘नीतीश को बदनाम करने में लगी है लालू की टीम’
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता और विधान पार्षद संजय सिंह ने कहा कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद की टीम सिर्फ बिहार सरकार को और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बदनाम करने में लगी है, लेकिन ये अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो पायेंगे. मुख्यमंत्री ने विकास की इतनी बड़ी लकीर खींच दी है कि उसे […]
विज्ञापन
पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता और विधान पार्षद संजय सिंह ने कहा कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद की टीम सिर्फ बिहार सरकार को और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बदनाम करने में लगी है, लेकिन ये अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो पायेंगे.
मुख्यमंत्री ने विकास की इतनी बड़ी लकीर खींच दी है कि उसे पार करना लालू एंड टीम के बस की बात नहीं है. अब लालू एंड टीम दिल्ली-पटना-रांची करते रहे, यहां तो विकास हो रहा है. उन्होंने कहा कि राजद सुप्रीमो व उनके बेटे तेजस्वी प्रसाद यादव को अब उत्त रप्रदेश का रुख करना चाहिए.
अब बिहार की राजनीति उनसे नहीं संभल रही है, तो आसपास के प्रदेशों की घटनाओं पर अपना बयान देकर राजनीतिक रूप से जिंदा रहने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि बिहार की जनता ने तो उन्हें पूरी तरह से नकार ही दिया है. अब उत्तरप्रदेश में उनकी बातों का कोई असर नहीं होने वाला है, क्योंकि उनके जो रिश्तेदार वहां हैं वह भी सत्ता से बेदखल हो चुके हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










