लालू परिवार के खिलाफ IT की कार्रवाई, बेटी-दामाद को समन, होगी पूछताछ

पटना: राजद प्रमुख लालूप्रसाद यादव और उनके परिवार की मुश्किलेंकमहोती नहीं दिख रही है. लालूप्रसाद की बड़ी बेटी एवं राज्यसभा सांसद मीसा भारती के सीए राजेश अग्रवाल की गिरफ्तारी के बाद अबआयकर विभाग ने मीसा और उनके पति शैलेश को समन भेजा है. दोनों को 6 से 7 जून के भीतर कोर्ट में पेश होने […]
पटना: राजद प्रमुख लालूप्रसाद यादव और उनके परिवार की मुश्किलेंकमहोती नहीं दिख रही है. लालूप्रसाद की बड़ी बेटी एवं राज्यसभा सांसद मीसा भारती के सीए राजेश अग्रवाल की गिरफ्तारी के बाद अबआयकर विभाग ने मीसा और उनके पति शैलेश को समन भेजा है. दोनों को 6 से 7 जून के भीतर कोर्ट में पेश होने का आदेश मिला है.
इससे पूर्व प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों ने मंगलवार को मीसा भारती के सीए राजेश अग्रवाल को दिल्ली में गिरफ्तार किया. उनकी यह गिरफ्तारी करीब 8000 करोड़ रूपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हुई है. इस मामले में इडी ने राजेश अग्रवाल को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया. अदालत ने राजेशअग्रवाल को तीन दिनों की इडी की रिमांड में भेज दिया है.राजेश अग्रवाल पर मीसा की कंपनी को पैसे मुहैया कराने का आरोप है.
बिहार BJP में घमसान, शत्रुघ्न के ट्वीट का सुशील ने दिया जवाब
सूत्रों के अनुसार, यह छापे एक हजार करोड़ रुपये की कथित बेनामी संपत्ति की खरीद-फरोख्त से जुड़े थे. अब आयकर विभाग मीसा और उनके पति शैलेश से पूछताछ करेगा. आयकर विभाग ने 6 जून को मीसा को दिल्ली स्थित आयकर विभाग के मुख्यालय में बुलाया गया है, जहां उनसे पूछताछ की जाएगी.जबकि शैलेश 7 जून को आयकर विभाग के मुख्यालय में उपस्थित होना है जहां उनसे पूछताछ की जाएगी.
बता दें कि इससे पहले खबरें आयी थीं कि लालू यादव के दिल्ली, गुड़गांव समेत 22 ठिकानों पर आयकर विभाग ने छापा माराहै. समाचार एजेंसी पीटीआइ के मुताबिक सूत्रों के मुताबिक 1000 करोड़ की बेनामी लैंड डील मामले में यह छापेमारी की गयी है. इसके साथ राजद नेता और लालू के करीबी प्रेम चंद गुप्ता के ठिकानों पर भी छापे मारे गए. यह छापेमारी ऐसे वक्त हुई है जब बिहारभाजपा के नेता सुशील कुमार मोदी ने लालू यादव और उनके परिवार पर जमीन घोटाले के आरोप लगाए हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










