बिहार : 1 अप्रैल 2016 से अब तक शराबबंदी कानून तोड़ने वाले 1 लाख से ज्यादा लोग गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
बिहार : 1 अप्रैल 2016 से अब तक शराबबंदी कानून तोड़ने वाले 1 लाख से ज्यादा लोग गिरफ्तार

पटना : बिहार में एक अप्रैल 2016 में पूर्ण शराबबंदी लागू होने के साथ इसको लेकर बनाए गए कानून को तोड़ने के मामले में एक लाख से ज्यादा लोगों को अब तक गिरफ्तार किया गया है. विधान परिषद में आज भाजपा सदस्य दिलीप कुमार जायसवाल द्वारा पूछे गए एक तारांकित प्रश्न का उत्तर देते हुए […]

विज्ञापन

पटना : बिहार में एक अप्रैल 2016 में पूर्ण शराबबंदी लागू होने के साथ इसको लेकर बनाए गए कानून को तोड़ने के मामले में एक लाख से ज्यादा लोगों को अब तक गिरफ्तार किया गया है. विधान परिषद में आज भाजपा सदस्य दिलीप कुमार जायसवाल द्वारा पूछे गए एक तारांकित प्रश्न का उत्तर देते हुए मद्य निषेध एवं उत्पाद मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा शराबबंदी से लेकर गत छह मार्च तक लगभग 6.5 लाख छापेमारी के दौरान दो लाख से अधिक लीटर अवैध शराब जब्त की गई.

उन्होंने बताया कि शराबबंदी कानून उल्लंघन के मामले में अब तक एक लाख 21 हजार 586 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें से एक लाख 21 हजार 542 व्यक्ति जेल भेजे गये. यादव ने बताया कि इस दौरान 16.4 लाख लीटर अवैध विदेशी शराब 8.23 ​​लाख लीटर देशी शराब जब्त की गयी. उन्होंने बताया कि इस इस अवधि के दौरान 11939.7 लीटर बीयर, 37911.7 लीटर ताड़ी भी जब्त की गयी.

यादव ने बताया कि शराबबंदी के तहत की गयी छापेमारी में 2.1 लाख रूपए मद्य निषेध एवं उत्पाद विभाग तथा 4.4 लाख रूपये पुलिस द्वारा छापेमारी की गयी. उन्होंने बताया कि मद्य निषेध एवं उत्पाद विभाग ने 44,000 मामले दर्ज किए जबकि पुलिस ने करीब 57,000 मामले दर्ज किए.

यह भी पढ़ें-
बिहार : प्रदेश में 18% महिलाएं कैंसर पीड़ित, शर्मिंदगी के चलते नहीं जातीं अस्पताल

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन