शराबबंदी पर केरल में बोले नीतीश, केंद्र और कुछ राज्य SC के आदेश से बचने का खोज रहे हैं तरीका

Updated:
विज्ञापन
शराबबंदी पर केरल में बोले नीतीश, केंद्र और कुछ राज्य SC के आदेश से बचने का खोज रहे हैं तरीका

कोट्टायम (केरल) : बिहार के मुख्यमंत्री सह जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने आज केंद्र और केरल सहित कुछ राज्यों पर आरोप लगाया कि वे राष्ट्रीय और राज्य राजमार्गों के 500 मीटर के दायरे में शराब की दूकानें बंद करने के सुप्रीमकोर्ट के आदेश से बचने के लिए तरीके खोज रहे हैं. नीतीश कुमार […]

विज्ञापन

कोट्टायम (केरल) : बिहार के मुख्यमंत्री सह जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने आज केंद्र और केरल सहित कुछ राज्यों पर आरोप लगाया कि वे राष्ट्रीय और राज्य राजमार्गों के 500 मीटर के दायरे में शराब की दूकानें बंद करने के सुप्रीमकोर्ट के आदेश से बचने के लिए तरीके खोज रहे हैं. नीतीश कुमार ने इसेसुप्रीमकोर्ट के आदेश का उल्लंघन बताया.

PM मोदी के खिलाफ महागठबंधन की कवायद तेज, सोनिया से मिले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि कोर्ट का यह आदेश शराब पीकर गाड़ी चलाने की समस्या से निपटने के लिए जारी किया गया था. उन्होंने कहा कि केरल सहित कुछ राज्य आदेश का पालन करते हुए शराब की दुकानों को 500 मीटर से अधिक की दूरी पर या आबादी वाले इलाकों में स्थानांतरित करने का प्रयास कर रहे हैं तथा इसका काफी विरोध हो रहा है.

नीतीश कुमार केरल कैथोलिक बिशप के एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने केंद्र तथा राज्य सरकारों से बिहार मॉडल को लागू करने तथा देश में पूर्ण शराबबंदी पर गंभीरता से विचार करने का अनुरोध किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन