Jammu and Kashmir: सेना की जीप में बंधे व्यक्ति की हुई पहचान, जानिये क्या है पूरा मामला
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

श्रीनगर : श्रीनगर विधानसभा उपचुनाव के दिन सेना की जीप में बंधे दिख रहे व्यक्ति की पहचान फारुक दार के रुप में हुई है जबकि इसमें शामिल सैन्य इकाई की पहचान 53 राष्ट्रीय राइफल्स के रुप में हुई है. मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के निर्देश पर मामले की जांच कर रहे अधिकारियों ने बताया कि दार […]
विज्ञापन
श्रीनगर : श्रीनगर विधानसभा उपचुनाव के दिन सेना की जीप में बंधे दिख रहे व्यक्ति की पहचान फारुक दार के रुप में हुई है जबकि इसमें शामिल सैन्य इकाई की पहचान 53 राष्ट्रीय राइफल्स के रुप में हुई है. मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के निर्देश पर मामले की जांच कर रहे अधिकारियों ने बताया कि दार मध्य कश्मीर के बडगाम जिलांतर्गत खाग तहसील के सीताहरण गांव का निवासी है.
Here's the video as well. A warning can be heard saying stone pelters will meet this fate. This requires an urgent inquiry & follow up NOW!! pic.twitter.com/qj1rnCVazn
— Omar Abdullah (@OmarAbdullah) April 14, 2017
सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में एक व्यक्ति सेना की एक जीप में बंधा हुआ दिख रहा है. इस वीडियो को लेकर घाटी में आक्रोश का माहौल पैदा हो गया था जिसके बाद अधिकारियों और सेना ने मामले की जांच का आदेश दिया. पूछताछ के दौरान दार ने बताया कि वह अपना वोट डालने गया था, जिसके बाद उसे एक शोकसभा में हिस्सा लेने के लिए अपनी बहन के घर जाना था.
अधिकारियों के अनुसार दार ने जांचकर्ताओं को बताया कि वोट डालने के बाद वह अपनी बहन के गांव की ओर जा रहा था. इसी दौरान सैन्यकर्मियों ने उसे पकड लिया जो मतदानकर्मियों के साथ बीरवाह गांव में घुसने का प्रयत्न कर रहे थे. उन्होंने बताया कि दार को जीप में बांधकर जवानों के काफिले और कुछ मतदानकर्मियों के साथ सेना गांव में घुसी.
अधिकारियों के मुताबिक नागरिकों ने दावा किया है कि 10 से 12 गांवों में परेड कराने के बाद ही उसे छोडा गया. सेना से जुडे सूत्रों ने बताया कि दार को एक झडप वाले स्थान से पकडा गया था और जीप से बांधकर महज 100 मीटर की दूर पर ले जाया गया था और उसके बाद छोड दिया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










