न��एडा में ओला कैब के अंदर व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप

Updated:
विज्ञापन
न��एडा में ओला कैब के अंदर व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप

नोएडा : नोएडा के थाना सेक्टर-39 क्षेत्र के अंतर्गत सेक्टर 108 के पास आज सुबह एक ओला कैब में एक व्यक्ति का लहूलुहान शव मिलने से हड़कंप मच गया. नगर पुलिस अधीक्षक (एसपी) अरुण कुमार सिंह ने बताया कि आज सुबह पुलिस नियंत्रण कक्ष को सूचना मिली कि सेक्टर 108 के लोटस पनाश अपार्टमेंट के […]

विज्ञापन

नोएडा : नोएडा के थाना सेक्टर-39 क्षेत्र के अंतर्गत सेक्टर 108 के पास आज सुबह एक ओला कैब में एक व्यक्ति का लहूलुहान शव मिलने से हड़कंप मच गया. नगर पुलिस अधीक्षक (एसपी) अरुण कुमार सिंह ने बताया कि आज सुबह पुलिस नियंत्रण कक्ष को सूचना मिली कि सेक्टर 108 के लोटस पनाश अपार्टमेंट के पास खड़ी एक ओला कैब के अंदर एक व्यक्ति का शव पड़ा है. एसपी ने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची थाना सेक्टर-39 पुलिस ने शव को कार से बाहर निकाला और उसे पोस्टमॉर्टम के लिये भेजा.

उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि कार लोकेंद्र नामक व्यक्ति की है. लोकेंद्र दो दिन पहले सूरजपुर से अपनी कार लेकर दिल्ली के लिए निकला था, लेकिन घर नहीं लौटा था. उन्होंने बताया कि शव की हालत देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि व्यक्ति की हत्या दो दिन पहले हुई थी. आशंका है कि पुरानी रंजिश के चलते अज्ञात लोगों ने लोकेंद्र की हत्या कर उसका शव कार की सीट के नीचे दबा दिया. पुलिस मामले में जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें-
यूपी सरकार राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को 50 लाख रुपये देगी

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola