नोएडा के फ्लैट से कैंसर दवाओं की बड़ी खेप बरामद, कीमत करोड़ों में, एक गिरफ्तार

दो करोड़ की कैंसर और अन्य महंगी जैविक दवाएं बरामद (क्रेडिट सोशल मीडिया)
UP News: नोएडा के एक फ्लैट से करोड़ों रुपये की कैंसर और अन्य महंगी दवाएं जब्त की गई हैं. दिल्ली क्राइम ब्रांच और अन्य एजेंसियों की संयुक्त छापेमारी में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है. प्रारंभिक जांच में दवाओं की कालाबाजारी और दिल्ली के दवा तस्करी गिरोह से संबंध का खुलासा हुआ है.
UP News: नोएडा के सेक्टर-76 स्थित आम्रपाली प्रिंसली सोसायटी के एक फ्लैट में संयुक्त छापेमारी के दौरान करीब दो करोड़ रुपये की कैंसर और अन्य महंगी जैविक दवाएं बरामद की गई हैं. कार्रवाई दिल्ली क्राइम ब्रांच, सीडीएससीओ नॉर्थ जोन और जिला औषधि विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से की. मौके से आनंद कुमार नामक युवक को गिरफ्तार किया गया है. शुरुआती जांच में इस पूरे मामले के दिल्ली में पहले से पकड़े गए दवा तस्करी गिरोह से जुड़े होने के संकेत मिले हैं.
संयुक्त कार्रवाई में मिली बड़ी खेप
जिला औषधि निरीक्षक जयसिंह के अनुसार, दिल्ली में चल रही जांच के दौरान सूचना मिली थी कि सेक्टर-76 स्थित फ्लैट नंबर-402 में बड़ी मात्रा में दवाएं छिपाकर रखी गई हैं. सूचना के आधार पर 20- 21 जुलाई की रात संयुक्त टीम ने छापेमारी की. इस दौरान कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाली कई महंगी और आयातित दवाएं बरामद की गईं.
सरकारी सप्लाई की दवाएं होने की आशंका
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बरामद दवाओं में कुछ बिहार सरकार की सरकारी सप्लाई की हैं. आशंका जताई जा रही है कि इन दवाओं को सरकारी व्यवस्था से निकालकर निजी मरीजों को ऊंचे दाम पर बेचा जा रहा था. मामले की जांच अब इस पूरे नेटवर्क तक पहुंचने के लिए आगे बढ़ाई जा रही है.
दिल्ली से जुड़ा दवा तस्करी नेटवर्क
जांच एजेंसियों के मुताबिक यह मामला दिल्ली में पहले पकड़े गए एक बड़े दवा तस्करी गिरोह से जुड़ा है. इस कार्रवाई के बाद अब तक इस मामले में कुल 10 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है. बरामद सभी दवाओं को सील कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है. वहीं, नेटवर्क के अन्य सदस्यों और ठिकानों का पता लगाने के लिए जांच टीम को हैदराबाद भी भेजा गया है.
Must Read- फार्स्ट ट्रैक कोर्ट ने सुनाया सख्त फैसला, बेटी और बहू से दुष्कर्म करने वाले पिता को उम्रकैद कि सजा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By Komal Agarwal
कोमल अग्रवाल पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. वे डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और विभिन्न विषयों पर समाचार एवं लेख लिखती हैं. इससे पहले उन्होंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया में इंटर्नशिप एवं कार्य अनुभव प्राप्त किया है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग, सोशल मीडिया मैनेजमेंट और वीडियो एडिटिंग जैसे क्षेत्रों में काम किया. उन्होंने पटना विमेंस कॉलेज से जनसंचार एवं पत्रकारिता की पढ़ाई की है. कोमल तथ्यपरक, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित पत्रकारिता में विश्वास रखती हैं तथा सरल, सटीक और प्रभावी समाचार लेखन को प्राथमिकता देती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










