सुबह के कारोबार में सेंसेक्स, निफ्टी रिकॉर्ड ऊंचाई पर

Updated:
विज्ञापन
सुबह के कारोबार में सेंसेक्स, निफ्टी रिकॉर्ड ऊंचाई पर

मुंबई : देर सुबह के कारोबार में आज सेंसेक्स 34,175.21 अंक की सर्वकालिक ऊंचाई पर और निफ्टी 10,562.80 अंक के नये रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया. ब्रोकरों के अनुसार इसकी प्रमुख वजह बैंकिंग, धातु और रीयल्टी क्षेत्र की कंपनियों के शेयरों का लाभ की स्थिति में रहना और विदेशी पूंजी का सतत निवेश होना है. […]

विज्ञापन

मुंबई : देर सुबह के कारोबार में आज सेंसेक्स 34,175.21 अंक की सर्वकालिक ऊंचाई पर और निफ्टी 10,562.80 अंक के नये रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया.

ब्रोकरों के अनुसार इसकी प्रमुख वजह बैंकिंग, धातु और रीयल्टी क्षेत्र की कंपनियों के शेयरों का लाभ की स्थिति में रहना और विदेशी पूंजी का सतत निवेश होना है.

साथ ही घरेलू सांस्थानिक निवेशकों की लिवाली भी बढ़ी है. बंबई शेयर बाजार का 30 कंपनियों के शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 205 अंक यानी 0.60% उछलकर 34,175.21 अंक के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया.

इसने 27 दिसंबर को दिन में कारोबार के समय 34,137.97 अंक के पिछले उच्च स्तर को पीछे छोड़ दिया. पिछले सत्र के कारोबार में इसमें 176.26 की बढ़त देखी गयी.

सुबह-सुबह एकदम शुरुआती कारोबार में भी यह 100.48 अंक सुधर कर 34,070.12 अंक के स्तर पर खुला था. इसी प्रकार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का 50 कंपनियों के शेयरों पर आधारित निफ्टी भी देर सुबह के कारोबार में 58 अंक यानी 0.54% चढ़ कर 10,562.80 अंक के रिकॉ���्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया.

इसने भी 27 दिसंबर को दिन में कारोबार के समय 10,552.40 अंक के अपने पिछले रिकॉर्ड स्तर को धराशायी कर दिया. एकदम शुरुआती कारोबार में भी यह 29.45 अंक बढ़ कर 10,534.25 अंक पर खुला था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola