NTPC हादसे से जुड़ी 20 बड़ी बातें, योगी आदित्यनाथ ने दिया अधिकारियों को सख्त निर्देश, पढ़ें

Updated:
विज्ञापन
NTPC हादसे से जुड़ी 20 बड़ी बातें, योगी आदित्यनाथ ने दिया अधिकारियों को सख्त निर्देश, पढ़ें

लखनऊ : रायबरेली जिले में ऊंचाहार स्थित एनटीपीसी संयंत्र में बॉयलर फटने से कम से कम 26 लोगों की मौत हो गयी है. जबकि करीब 100 अन्य घायल हो गये हैं. अधिकारियों ने बताया कि एनटीपीसी ने धमाके के कारणों का पता लगाने के लिये जांच शुरू कर दी है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस […]

विज्ञापन

लखनऊ : रायबरेली जिले में ऊंचाहार स्थित एनटीपीसी संयंत्र में बॉयलर फटने से कम से कम 26 लोगों की मौत हो गयी है. जबकि करीब 100 अन्य घायल हो गये हैं. अधिकारियों ने बताया कि एनटीपीसी ने धमाके के कारणों का पता लगाने के लिये जांच शुरू कर दी है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे में मारे गये लोगों के परिजनों के लिये दो लाख रुपये जबकि गंभीर रूप से घायलों के लिये 50,000 रुपये के मुआवजे का ऐलान किया है. आइए जानते हैं इस हादसे से जुड़ी 20 बड़ी बातें.

– उत्तर प्रदेश के प्रमुख सचिव (गृह) अरविन्द कुमार ने बताया, जिला प्रशासन ने 20 लोगों के मरने की पुष्टि की है, लेकिन हादसे में 26 लोगों के मरने की खबर मिल रही है.

– प्रदेश के अपर पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) आनंद कुमार ने कहा, गंभीर रूप से झुलसे 22 लोगों को लखनऊ रेफर किया गया है.

-हादसे में घायल हुए 15 अन्य लोगों का रायबरेली के अस्पताल में इलाज चल रहा है.

-मृतकों की संख्या बढ़ सकती है. प्रमुख सचिव (गृह) ने कहा कि हादसे में 90-100 लोग घायल हुये हैं. रायबरेली जिले की ऊंचाहार तहसील राजधानी लखनऊ से 110 किलोमीटर दूर है.

-एनटीपीसी ने कहा कि उसके ऊंचाहार संयंत्र की छह नंबर इकाई में शाम करीब साढ़े तीन बजे 20 मीटर की ऊंचाई पर अचानक असामान्य आवाज आई.

-सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यम ने कहा कि दो नंबर कोने में एक जगह थी जहां से निकली गर्म गैस और भाप ने वहां आसपास के इलाके में काम कर रहे लोगों को प्रभावित किया.

-एनटीपीसी ने अपने बयान में कहा कि करीब 80 लोगों को संयंत्र में बने अस्पताल में ले जाया गया जहां से अधिकतर लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गयी.

-केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आर के सिंह ने सोशल मीडिया के जरिये दुर्घटना में मारे गये लोगों के प्रति गहरे शोक का इजहार किया. सिंह ने बताया कि उन्होंने एनटीपीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक गुरदीप सिंह को मौके पर पहुंचने का निर्देश दिया है.

-एडीजी कुमार ने कहा कि सभी उपलब्ध एंबुलेंसों को सेवा में लगाया गया और अपर जिलाधिकारी और अपर पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव अभियान की कमान संभाल रहे हैं.

-मुख्यमंत्री आदित्यनाथ तीन दिन के आधिकारिक दौरे पर मॉरीशस में हैं. उन्होंने अधिकारियों को सभी जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिये हैं.

-मुख्यमंत्री के साथ यात्रा पर गये प्रमुख सचिव (सूचना) अवनीश अवस्थी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने ऊंचाहार की घटना का संज्ञान लिया है और प्रमुख सचिव (गृह) से सुनिश्चित करने को कहा है कि राहत और बचाव के सभी आवश्यक कदम उठाये जायें.

-अवस्थी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने दुर्घटना में हुई मौतों पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की आर्थिक मदद की घोषणा की है.

-गंभीर रूप से घायलों को पचास-पचास हजार रुपये तथा अन्य घायलों को पच्चीस-पच्चीस हजार रुपये आर्थिक मदद का ऐलान किया है.

-एक अधिकारी ने बताया कि एनडीआरएफ की टीम राहत और बचाव अभियान के लिए लखनऊ से ऊंचाहार के लिए रवाना हो गयी है.

-कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी हादसे पर दुख व्यक्त किया है.

– इस बीच उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने ऊंचाहार हादसे में अनेक लोगों के मारे जाने पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है.

-राजभवन के एक प्रवक्ता के मुताबिक राज्यपाल ने हादसे को दु:खद बताते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की तथा घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है.

-जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री ने बताया कि उपलब्ध सभी एंबुलेंस राहत एवं बचाव कार्य में लगायी गयी हैं.

-रायबरेली के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डी के सिंह दस डॉक्टरों की टीम के साथ मौके पर हैं ताकि घायलों का तत्काल उपचार किया जा सके.

-डी के सिंह ने बताया कि गंभीर रूप से घायलों को लखनऊ के केजीएमयू अस्पताल एवं सिविल अस्पताल ले जाने के इंतजाम कर दिये गये हैं.

यह भी पढ़ें-
VIDEO NTPC हादसा : चुनाव अभियान छोड़ रायबरेली पहुंचे राहुल गांधी, मृतकों की संख्‍या हुई 26

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola