अरविंद सिंह उर्फ मलखान सिंह जमुई जिले से लड़ेंगे विधानसभा चुनाव

जमशेदपुर/जमुई: झाविमो (प्र) के कद्दावर नेता अरविंद कुमार सिंह उर्फ मलखान सिंह झारखंड विधानसभा में करारी पराजय के बाद अपनी डूबती राजनीतिक नैया को बचाने की पूरजोर कोशिश में लग गये हैं. ईचागढ़ विधानसभा में पांच सालों तक झाविमो (प्र) से विधायक रहे अरविंद कुमार सिंह 2014 के विधानसभा चुनाव में तीसरे स्थान पर खिसक […]
जमशेदपुर/जमुई: झाविमो (प्र) के कद्दावर नेता अरविंद कुमार सिंह उर्फ मलखान सिंह झारखंड विधानसभा में करारी पराजय के बाद अपनी डूबती राजनीतिक नैया को बचाने की पूरजोर कोशिश में लग गये हैं. ईचागढ़ विधानसभा में पांच सालों तक झाविमो (प्र) से विधायक रहे अरविंद कुमार सिंह 2014 के विधानसभा चुनाव में तीसरे स्थान पर खिसक गये.
यहां से साधु महतो की जीत हुई और दूसरे स्थान पर पूर्व डिप्टी सीएम स्वर्गीय सुधीर महतो की पत्नी सबिता महतो रहीं. वहीं अपनी राजनीतिक पहचान व गरिमा को बचाये रखने के लिए अरविंद सिंह बिहार में इसी साल होने वाले विधानसभा चुनाव पर नजर रखे हुए हैं. अरविंद सिंह ने बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव में बिहार के जमुई संसदीय क्षेत्र में पड़ने वाले छह विधानसभा मसलन जमुई, झाझा, चकाई, सिकंदरा, शेखपुरा और तारापुर में कहीं से भी चुनाव लड़ सकते हैं. वैसे राजनीतिक जानकारों का मानना है कि अरिवंद सिंह चकाई विधानसभा से चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं.
इस संबंध में ‘प्रभात खबर’ से बातचीत में अरविंद सिंह ने कहा कि अगर बिहार से विधानसभा चुनाव लड़ने का मौका मिला, तो वे पीछे नहीं हटेंगे. वहीं उन्होंने स्पष्ट कर दिया उनका भाई परवीन सिंह उर्फ धरम सिंह भदुरिया जमुई विधानसभा से चुनाव निश्चित तौर पर लड़ेंगे. खुद चुनाव लड़ने के संबंध में श्री सिंह ने कहा कि वे अभी कुछ नहीं कह सकते हैं.
वैसे वे एक दो रोज के अंदर बिहार जायेंगे और पटना में राजनीतिक दलों के नेताओं से बातचीत करेंगे. श्री सिंह किस पार्टी से चुनाव लड़ेंगे व किस पार्टी से कितनी नजदीकियां हैं, इसका खुलाशा नहीं किया. साथ ही परवीन सिंह किस पार्टी से चुनाव लड़ेंगे, इसका भी उन्होंने खुलासा नहीं किया. वहीं राजनीतिक जानकारों का मानना है कि अरविंद सिंह का लोजपा नेताओं से करीबी हैं. जमुई संसदीय सीट से लोजपा सुप्रीमो राम विलास पासवान के पुत्र चिराग पासवान सांसद भी हैं. झारखंड विधानसभा चुनाव में भी ईचागढ़ विधानसभा से लोजपा से अरिवंद सिंह के चुनाव लड़ने की चरचा हुई थी, जिसे उन्होंने खारिज कर दिया और झाविमो (प्र) से चुनाव लड़ा. वहीं अभी भी लोजपा नेताओं से उनके संपर्क होने से इनकार नहीं किया जा सकता है. संभावना बन रही है कि अरविंद सिंह लोजपा के टिकट से चकाई एवं उनके भाई परवीन सिंह जमुई विधानसभा से चुनाव लड़ सकते हैं. फिलहाल अरविंद सिंह ऊर्फ मलखान सिंह जमशेदपुर के आदित्यपुर में अपनी राजनीतिक तैयारियों में जुटे हैं.
बिहार से विस चुनाव लड़ने का मौका मिलता है, तो जरूर लड़ेंगे. अभी मैंने पार्टी तय नहीं किया है. देखते हैं किस पार्टी से न्योता मिलता है. भाई परवीन सिंह जमुई विस से चुनाव निश्चित तौर पर लड़ेंगे. मैं एक दो रोज से पटना जा रहा हूं, जहां राजनीतिक दलों के नेताओं से बात करेंगे, इसके बाद सब कुछ साफ हो जायेगा.
अरविंद सिंह, पूर्व विधायक, ईचागढ़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










