रेलवे बोर्ड के चेयरमैन के रूप में आश्विनी लोहानी क्यों बने सरकार की पसंद ?

नयी दिल्ली : सरकार ने रेलवे बोर्ड के चेयरमैन के रूप में आश्विनी लोहानी को चुना है. आज आश्विनी लोहानी चेयरमैन का पद संभालेंगे. लगातार दो रेल हादसे के बाद रेलवे बोर्ड के चेयरमैन एके मित्तल ने इस्तीफा दे दिया. कल शाम होते ही रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने भी प्रधानमंत्री को इस्तीफे की पेशकश […]
नयी दिल्ली : सरकार ने रेलवे बोर्ड के चेयरमैन के रूप में आश्विनी लोहानी को चुना है. आज आश्विनी लोहानी चेयरमैन का पद संभालेंगे. लगातार दो रेल हादसे के बाद रेलवे बोर्ड के चेयरमैन एके मित्तल ने इस्तीफा दे दिया. कल शाम होते ही रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने भी प्रधानमंत्री को इस्तीफे की पेशकश की. हालांकि प्रधानमंत्री ने उन्हें इंतजार करने के लिए कहा है. उधर रेलवे बोर्ड के चेयरमैन के रूप में आश्विनी लोहानी के चयन से साफ हो गया है कि रेलवे को दुरूस्त करने में सरकार कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है. आश्विनी लोहानी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि भ्रष्टाचार और वीआईपी कल्चर को खत्म करना मेरी जिम्मेदारी होगी. वहीं स्टेशन का आधुनिकीकरण और परिचालन में सुरक्षा मेरी प्राथमिकता रहेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










