वायुसेना प्रमुख धनोआ ने 12000 अफसरों को लिखी चिट्ठी, कहा, ऑपरेशन के लिए रहें तैयार

Updated:
विज्ञापन
वायुसेना प्रमुख धनोआ ने 12000 अफसरों को लिखी चिट्ठी, कहा, ऑपरेशन के लिए रहें तैयार

नयी दिल्ली : भारतीय वायुसेना प्रमुख एयरचीफ मार्शल बिरेंद्र सिंह धनोआ ने अपने 12000 अफसरों को पत्र लिखा है और उन्‍हें शॉट नोटिस में ऑपरेशन के लिए तैयार रहने को कहा है. इसका खुलासा अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्‍सप्रेस में छपी खबर के बाद हुआ है. अंग्रेजी अखबार के अनुसार सेना प्रमुख ने अपने पत्र में […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : भारतीय वायुसेना प्रमुख एयरचीफ मार्शल बिरेंद्र सिंह धनोआ ने अपने 12000 अफसरों को पत्र लिखा है और उन्‍हें शॉट नोटिस में ऑपरेशन के लिए तैयार रहने को कहा है. इसका खुलासा अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्‍सप्रेस में छपी खबर के बाद हुआ है.

अंग्रेजी अखबार के अनुसार सेना प्रमुख ने अपने पत्र में वायुसेना के पास संसाधनों की कमी की ओर भी इशारा किया है. अखबार में छपी खबर की अगर मानें तो धनोआ ने अपने अफसरों की लिखी अपनी पहली चिट्ठी में वायुसेना के अंदर पक्षपात और यौन शोषण का भी जिक्र किया है.

33 साल बाद सेना प्रमुख की नियुक्ति में वरिष्ठता का नहीं रखा गया ख्‍याल, उठे सवाल

वायुसेना प्रमुख ने अपने सभी अफसरों से कहा है कि बढ़ते खतरों को देखते हुए मौजूदा समय में उपलब्‍ध संसाधनों के साथ ही बड़े अभियान के लिए तैयार रहना होगा. उन्‍होंने अपनी चिट्ठी में लिखा कि हमारे ट्रेनिंग प्रोग्राम भी इसी को ध्‍यान में रखकर चलाया जा रहा है.

सुलग रहा जम्मू-कश्मीर, खुलेआम सड़कों पर घूम रहे आतंकी, सुरक्षाबलों के लिए बना सिरदर्द

जम्मू-कश्‍मीर: अलगाववादी फिर एक बार कश्मीर को भड़काने की कर रहे हैं कोशिश

ऐसा पहली बार हुआ है जब वायुसेना प्रमुख ने चिट्ठी के जरिए अपनी बात अधिकारियों तक पहुंचाई है. उन्होंने सीमा पर बढ़ते खतरे को लेकर अगाह किया है कि सभी को तैयार रहना है किसी को भी शॉट नोटिस पर बुलाया जा सकता है. माना जा रहा है उनका इशारा हाल ही में पाकिस्तान की ओर से किए जा रहे सीजफायर उल्लंघन और जम्मू-कश्मीर में सेना के कैंपों में किए जा रहे आतंकी हमलों की ओर है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola