दुर्गा पूजा के अवसर पर रेलवे कर्मचारियों को 78 दिन का बोनस
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

नयी दिल्ली : दुर्गा पूजा के अवसर पर रेलवे कर्मचारियों को 78 दिन का बोनस दिया जायेगा. इस बात का निर्णय आज केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में किया गया. बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने इस बात की घोषणा की. केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में यह निर्णय किया गया कि रेलवे के लगभग […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : दुर्गा पूजा के अवसर पर रेलवे कर्मचारियों को 78 दिन का बोनस दिया जायेगा. इस बात का निर्णय आज केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में किया गया. बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने इस बात की घोषणा की.
Cabinet approves payment of productivity linked bonus equivalent to 78 days’ wages for financial year 2017-18 for all eligible non-gazetted Railway employees.
— ANI (@ANI) October 10, 2018
केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में यह निर्णय किया गया कि रेलवे के लगभग 12 लाख नॉन गैजेटेड कर्मचारियों को 78 दिन का बोनस दिया जायेगा. इसपर कुल खर्च दो हजार करोड़ के आसपास आयेगा.
बताया जा रहा है कि रेलवे कर्मचारियों के यूनियन ने 80 दिन के बोनस की मांग की थी, लेकिन मंजूर 78 दिन का बोनस हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










