जियो ने एक साल में बदल दी मोबाइल सब्सक्राइबर की जिंदगी, जानें कैसे
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

मुंबई : नि:शुल्क डाटा ऑफर के बल पर आम लोगों तक इंटरनेट की पहुंच आसान बनाने वाली दूरसंचार क्षेत्र की कंपनी रिलायंस जियो ने मात्र एक साल के अंदर कई कीर्तिमान स्थापित किये हैं. जियो ने पांच सितंबर 2016 को दूरसंचार क्षेत्र में एंट्री की थी. कंपनी का कहना है कि उसने इस एक साल […]
विज्ञापन
मुंबई : नि:शुल्क डाटा ऑफर के बल पर आम लोगों तक इंटरनेट की पहुंच आसान बनाने वाली दूरसंचार क्षेत्र की कंपनी रिलायंस जियो ने मात्र एक साल के अंदर कई कीर्तिमान स्थापित किये हैं. जियो ने पांच सितंबर 2016 को दूरसंचार क्षेत्र में एंट्री की थी.
कंपनी का कहना है कि उसने इस एक साल में साढ़े बारह करोड़ से अधिक उपभोक्ता बनाये. कंपनी ने मात्र 170 दिनों में 10 करोड़ उपभोक्ताओं का आंकड़ा छू लिया था. इस तरह औसतन प्रति सेकेंड सात नये उपभोक्ता जियो से जुड़े. पहले छह माह में ही जियो हर माह 100 करोड़ जीबी डाटा वहन करने वाला पहला दूरसंचार नेटवर्क बना. आज के समय में जियो सब्सक्राइबर हर माह 125 करोड़ जीबी डाटा का इस्तेमाल करते हैं.
60 लाख जियोफोन की हो चुकी है बुकिंग, नवरात्र में होगी डिलिवरी
कंपनी के सब्सक्राइबर हर माह 165 करोड़ घंटे का हाई-स्पीड वीडियो देखते हैं, जिसके कारण जियो दुनिया का सबसे बड़ा मोबाइल वीडियो नेटवर्क बना है. कंपनी ने नए 4जी एलटीई टेक्नोलॉजी के लिए पूरा इकोसिस्टम तैयार किया, जिससे जियो दो लाख करोड़ रुपये के निवेश के साथ दुनिया की सबसे बड़ी स्टार्टअप बनी.
कंपनी का दावा है कि उसका नेटवर्क देश की 75 फीसदी से अधिक आबादी को कवर करता है और अगले एक साल में देश की 99 फीसदी आबादी उसकी सेवा इस्तेमाल करेगी. आपको बता दें कि जियो फ्री में ही अनलिमिटेड वॉयस कॉल उपलब्ध कराता है और अनलिमिटेड डाटा भी देता है. यही कारण है कि युवाओं का रुझान इसकी ओर दिन प्रतिदिन बढ़ रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










