”ब्लू व्हेल” ने ली एक और बच्चे की जान, बाथरूम में मिली लाश

कोलकाता :‘ब्लू व्हेल’की वजह से एक और बच्चे की मौत हो गयी है. मौत का प्रयाय बन चुका ऑनलाइन गेम’ब्लू व्हेल’लगातार बच्चों की मौत का कारण बन रहा है. ताजा मामला पश्चिम बंगाल के मिदनापुर का है. खबर है कि 10वीं क्लास का छात्र अनकन ने बाथरूम में जाकर आत्महत्या कर ली. अनकन के पिता […]
कोलकाता :‘ब्लू व्हेल’की वजह से एक और बच्चे की मौत हो गयी है. मौत का प्रयाय बन चुका ऑनलाइन गेम’ब्लू व्हेल’लगातार बच्चों की मौत का कारण बन रहा है. ताजा मामला पश्चिम बंगाल के मिदनापुर का है. खबर है कि 10वीं क्लास का छात्र अनकन ने बाथरूम में जाकर आत्महत्या कर ली.
अनकन के पिता ने बताया कि शनिवार को वह स्कूल से घर आया और कंप्यूटर पर गेम खेलने लगा. जब उसे खाना खाने के लिए बोला गया तो उसने कहा कि वो नहाने के बाद खाना खाएगा. उसके बाद अनकन बाथरूम चला गया. जब काफी देर के बाद भी अनकन बाथरूम से बाहर नहीं निकला तो माता-पिता ने दरवाजा तोड़ दिया. लेकिन जैसे ही बाथरूम का दरवाजा टूटा सामने का मंजर देखकर माता-पिता के होश उड़ गये. दोनों के सामने उसके बेटे की लाश पड़ी हुई थी.
केरल के सीएम ने आनलाइन गेम ‘ब्लू व्हेल’ पर पाबंदी के लिए पीएम मोदी को पत्र लिखा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










