फिर आया आपके लिए स्वर्ण बांड खरीदने का सुनहरा मौका, जानिए क्या हैं फायदे

नयी दिल्ली: भले ही पहले दौर में सरकार की स्वर्ण मौद्रीकरण योजना विफल हो गयी हो, लेकिन सरकार ने अभी अपनी उम्मीदें नहीं छोड़ी है. सरकारलोगों को सोने के बदले स्वर्ण बांड करने के लिए प्रेरित कर रहा है, जो देश व आम आदमी दोनों के लिए फायदेमंद है. अब सरकार 18 जनवरी से 22 […]
नयी दिल्ली: भले ही पहले दौर में सरकार की स्वर्ण मौद्रीकरण योजना विफल हो गयी हो, लेकिन सरकार ने अभी अपनी उम्मीदें नहीं छोड़ी है. सरकारलोगों को सोने के बदले स्वर्ण बांड करने के लिए प्रेरित कर रहा है, जो देश व आम आदमी दोनों के लिए फायदेमंद है. अब सरकार 18 जनवरी से 22 जनवरी तक पांच दिन के लिए फिर स्वर्ण बांड योजना का दूसरा चरण आरंभ करेगी. ऐसे में अगर आपको स्वर्ण बांडखरीदना है तो आप खरीद लें.
सोने की हाजिर मांग में कमी लाने के मकसद से सरकार स्वर्ण बांड योजना का दूसरा चरण 18 जनवरी को शुरू करने जा रही है. यह योजना अभिदान के लिए अगले सप्ताह पांच दिन तक खुली रहेगी. वहीं स्वर्ण मौद्रिकरण योजना से सरकार के पास अभी तक घरों और मंदिरों में निष्क्रियपड़ा 500 किलोग्राम सोना आया है. वित्त मंत्रालय ने आज कहा कि स्वर्ण बांड योजना 18-22 जनवरी तक खुली रहेगी.

सरकार जागरूकता भी लायेगी

अधिसूचना जारी
गोल्ड बांड के क्या हैं फायदे
गोल्ड बांड खरीदने का लाभ यह है कि इसमें आपको आपके सोने के मूल्य के बराबर सरकार ब्याज भी देगी. यानी जैसे आप बैंक में पैसे पर ब्याज पाते हैं, उसी तरह यह भी आपको ब्याज दिलायेगा.
गोल्ड बांड के प्रबंधन के लिए सरकार आपसे कोई शुल्क नहीं लेगी. जबकि आप अगर गोल्ड म्युचुअल फंड खरीदते हैं, तो आपको उसका रख रखाव शुल्क देना होगा.
आप गोल्ड बांड को पैसे की आवश्यकता पड़ने पर महज तीन दिन के नोटिस पर भुना सकते हैं.
चूंकि गोल्ड बांड पांच ग्राम में भी उपलब्ध है, इसलिए आप 13 हजार रुपये से भी इसमें निवेश कर सकते हैं.
गोल्ड बांड खरीदने से आपको घर में रखे सोने की तरह उसकी सुरक्षा की चिंता नहीं होगी, दूसरी बात कि अगर आप लॉकर में सोना रखते हैं तो उसका शुल्क भी देना होता है, जबकि गोल्ड बांड रखने से आपको उल्टे सरकार ब्याज देगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










