हाजीपुर: रामपुर श्यामचंद की कृति ने नीट यूजी में हासिल की 6523वीं रैंक, क्षेत्र का नाम रोशन किया

नीट यूजी में सफल होने पर कृति यादव को मिठाई खिलाते परिजन | Prabhat Khabar Network
रामपुर श्यामचंद की बेटी कृति यादव ने नीट यूजी परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 6523 प्राप्त कर परिवार और क्षेत्र का मान बढ़ाया है. लगातार 8-10 घंटे की सेल्फ-स्टडी उनकी सफलता का राज बनी.
Hajipur News : राघोपुर प्रखंड क्षेत्र के रामपुर श्यामचंद गांव निवासी सामाजिक कार्यकर्ता कुंवर विजय की पुत्री कृति यादव ने नीट यूजी परीक्षा में शानदार सफलता हासिल की है. कृति ने ऑल इंडिया रैंक 6523 तथा ओबीसी कैटेगरी में 2746वीं रैंक प्राप्त कर परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है.
स्कूल से ही रही मेधावी छात्रा
कृति शुरू से ही पढ़ाई में मेधावी रही हैं. उन्होंने संत जॉन एकेडमी, पटना से मैट्रिक परीक्षा में 95 प्रतिशत अंक प्राप्त किए थे. इसके बाद आरकेडी कॉलेज, पटना से इंटरमीडिएट की परीक्षा 86 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण की.
सेल्फ स्टडी को बताया सफलता का मंत्र
अपनी सफलता का श्रेय कृति ने दादी मां बालकेशी देवी, पूरे परिवार और सगे-संबंधियों के सहयोग को दिया. उन्होंने बताया कि उन्होंने प्रतिदिन 8 से 10 घंटे सेल्फ स्टडी पर विशेष ध्यान दिया, जिसकी बदौलत यह उपलब्धि हासिल कर सकीं.
बेटी की सफलता पर परिवार में खुशी
कृति के पिता कुमार विजय ने बताया कि उनकी बेटी बचपन से ही प्रतिभाशाली रही है. उन्होंने कहा कि कृति की इस स फलता से पूरे परिवार को गर्व महसूस हो रहा है और उसकी उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए











