Weather Forecast: 8-9 अक्टूबर को होगी बारिश, पश्चिमी विक्षोभ का असर, 10 से ज्यादा राज्यों में अलर्ट, जानें बिहार-झारखंड समेत देश भर का मौसम

Published by : Pritish Sahay Updated At : 08 Oct 2024 6:45 AM

विज्ञापन

Weather Forecast

Weather Forecast: दुर्गा पूजा के दौरान कई राज्यों में बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ने अलर्ट भी जारी किया है. झारखंड, बिहार, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, राजस्थान समेत कई और राज्यों में बारिश की संभावना है.

विज्ञापन

Weather Forecast: भारत के कई राज्यों में मानसून की विदाई होने के बाद भी बारिश का दौर जारी है. झारखंड, बिहार, ओडिशा, पश्चिम बंगाल समेत कई और राज्यों में दुर्गा पूजा के दौरान बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने कहा है कि अभी इन राज्यों में बारिश का दौर जारी रहेगा. मौसम विभाग ने 8 और 9 अक्टूबर को बारिश की संभावना जताई है. IMD  ने कहा है कि बारिश दुर्गा पूजा में खलल डाल सकती है. 8 और 9 अक्टूबर को भी मौसम विभाग ने बिहार-झारखंड-राजस्थान समेत कई राज्यों में बारिश का अनुमान जताया है. अब जब दुर्गा पूजा पंडालों के पट खुलने लगे हैं ऐसे में बारिश का सिलसिला जारी रहती है दुर्गा पूजा का सारा मजा किरकिरा हो सकता है. एक नजर डालते है आज किन राज्यों में बारिश के आसार हैं.

दिल्ली में बढ़ी गर्मी (Delhi Weather)
देश की राजधानी दिल्ली में मानसून की विदाई के साथ ही गर्मी भी बढ़ने लगी है. सोमवार को दिल्ली-एनसीआर में गर्मी से लोगों का हाल बेहाल रहा. मौसम विभाग ने कहा है कि अगले 10 दिनों के दिल्ली में गर्मी का प्रकोप रहेगा. इसके बाद ठंड की शुरुआत होगी. IMD ने कहा है कि 15 अक्टूबर के बाद दिल्ली में सुबह शाम के तापमान में बदलाव आना शुरू हो जाएगा.

मुंबई में अभी जारी है बारिश का सिलसिला (Mumbai Rain)
दुर्गा पूजा के दौरान मुंबई में भी बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ने कहा है कि मुंबई में बारिश का दौर जारी रह सकता है. सोमवार को मुंबई के कई इलाकों में हल्की बारिश हुई. मौसम विभाग ने कहा है कि आज भी कई इलाकों में बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने कहा है कि मुंबई में 11 अक्टूबर तक बारिश जारी रह सकती है.

राजस्थान के कई जगह हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना (Rajasthan Rain Today)
राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश के कुछ हिस्सों में अगले दो दिन में हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है. मौसम विभाग ने इसकी जानकारी दी. मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार राज्य के अधिकतर भागों में आज मौसम शुष्क रहने की संभावना है. वहीं, एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से आठ और नौ अक्टूबर को उत्तर पश्चिमी एवं उत्तरी राजस्थान में कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी हो सकती है.

दुर्गा पूजा के दौरान पश्चिम बंगाल में बारिश (Rain Alert in West Bengal)
दुर्गा पूजा के दौरान पश्चिम बंगाल में भी मौसम के तेवर तल्ख रहेंगे.  मौसम विभाग ने दक्षिण पश्चिम बंगाल में कुछ जगहों पर दुर्गा पूजा के दौरान हल्की बारिश की संभावना जताई है. त्योहार के दौरान कोलकाता के कुछ इलाकों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने की संभावना है. नौ अक्टूबर से लेकर 12 अक्टूबर तक कहीं कहीं बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने कहा कि त्योहार के दौरान उत्तर पश्चिम बंगाल में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.

बिहार में फिर शुरू होगा बारिश का दौर (Durga Puja Rain in Bihar)
बिहार में आज और कल बारिश से राहत मिलने के आसार है. लेकिन, दुर्गा पूजा के दौरान प्रदेश के कई इलाकों में बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने कहा है कि पश्चिमी बंगाल और उसके आसपास के उत्तरी भागों के ऊपर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है. जो समुद्र तल से औसतन 3.1 किलोमीटर ऊपर तक फैला है. इसके प्रभाव से अगले तीन-चार दिनों के बाद ही बिहार में बारिश की संभावना दिख रहे हैं. वहीं मौसम विभाग ने कहा है कि आज बिहार के आसमान में बादलों का डेरा रहेगा, लेकिन बारिश की संभावना काफी कम है.
 
दुर्गा पूजा में झारखंड में बारिश (Rain in Jharkhand in Durga Puja)
बंगाल की खाड़ी में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण झारखंड में बारिश की संभावना है. राजधानी रांची में सोमवार को बारिश नहीं हुई. मौसम विभाग का कहना है कि अभी बारिश से राहत के आसार नहीं है. एक दो दिन में कई इलाकों में बारिश का दौर फिर से शुरू हो सकता है. मौसम विभाग ने प्रदेश के लिए अलर्ट भी जारी किया है.

केरल के छह जिलों में आईएमडी ने जारी किया अलर्ट (IMD Orange Alert)
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने केरल के छह जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. विभाग ने कहा है कि राज्य भर में मध्यम बारिश जारी है. मौसम विभाग ने कहा है कि तिरुवनंतपुरम, इडुक्की, पलक्कड़, मलप्पुरम, कोझीकोड और वायनाड जिलों में बारिश हो सकती है. वहीं, मौसम विभाग ने तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, पथनमथिट्टा, अलपुझा और कोट्टायम जिलों के कुछ हिस्सों में पांच से 15 मिलीमीटर प्रति घंटे की हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. वहीं  40 किमी प्रति घंटा की गति से तेज हवाएं चलने का भी मौसम विभाग ने अनुमान जताया है.

आज पूरे देश में कैसा रहेगा मौसम (Weather Updates Today)
स्काईमेट  वेदर के मुताबिक आज केरल और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. वहीं, पूर्वोत्तर भारत और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. अगले 24 घंटों के बाद तेलंगाना, कोंकण, गोवा और छत्तीसगढ़ में बारिश की गतिविधियां बढ़ने की उम्मीद है. बिहार, झारखंड, ओडिशा, गंगीय पश्चिम बंगाल, विदर्भ, मराठवाड़ा, मध्य महाराष्ट्र, तटीय कर्नाटक और तमिलनाडु में मध्यम बारिश होने के आसार हैं.  उत्तर प्रदेश, जम्मू कश्मीर और मध्य प्रदेश में हल्की बारिश संभव है. 

Also Read: Haryana Election Result: फैसले का दिन! यही रात अंतिम यही रात भारी, बीजेपी कांग्रेस कर रही है जीत का दावा

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन