Weather Forecast: झारखंड और बिहार में होगी भारी बारिश, जानें अपने राज्य के मौसम का हाल

Edited by Amitabh Kumar
Updated:
विज्ञापन

Muzaffarpur News :

Weather Forecast: झारखंड की राजधानी रांची समेत राज्य के कुछ हिस्सों में लगातार बारिश से सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ है. मौसम विभाग ( IMD forecast) ने बिहार के कई जिलों में भारी बारिश और वज्रपात को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. जानें अपने राज्य के मौसम का हाल

विज्ञापन
undefined

झारखंड की राजधानी रांची समेत राज्य के कुछ हिस्सों में लगातार बारिश से सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ है. शनिवार शाम से कई इलाकों में भारी बारिश हुई, जो रविवार को भी जारी रहने से निचले इलाकों में पानी भर गया. रांची मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी अभिषेक आनंद ने कहा कि निम्न दबाव प्रणाली के कारण राज्य में व्यापक वर्षा हुई. निम्न दाब क्षेत्र फिलहाल पश्चिम बंगाल के पश्चिमी हिस्सों और झारखंड के आसपास के इलाकों में है. अगले 24 घंटों में इसके धीरे-धीरे उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने का अनुमान है. आनंद ने कहा कि झारखंड में चार अक्टूबर तक बारिश जारी रहने का अनुमान है. उन्होंने कहा कि लोहरदगा, गुमला और सिमडेगा के कुछ हिस्सों के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है, जहां दो अक्टूबर को भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है.

undefined

पश्चिम बंगाल और पड़ोसी राज्य झारखंड के ऊपर स्पष्ट रूप से दृष्टिगोचर कम दबाव क्षेत्र के कारण ओडिशा के कुछ हिस्सों में पांच अक्टूबर तक भारी बारिश जारी रहने के आसार हैं. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की ओर से कहा गया कि पिछले 24 घंटे में खुर्दा, पुरी, केंद्रपाड़ा और नयागढ़ जिलों के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हुई. सोमवार को सुंदरगढ़, झारसुगुड़ा, देवगढ़, क्योंझर और संबलपुर जिलों में भारी बारिश के आसार के चलते ‘ऑरेंज’ चेतावनी जारी की गई. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि बरगढ़, सोनपुर, बोलांगीर, अंगुल, मयूरभंज, जाजपुर, भद्रक, बालासोर और केंद्रपाड़ा में भी भारी बारिश होने की संभावना है.

undefined

स्काइमेट वेदर के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान, बिहार, झारखंड, दक्षिणपूर्व उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों, पश्चिम बंगाल, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, दक्षिण कोंकण और गोवा, दक्षिण मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है.

undefined

स्काइमेट वेदर के अनुसार, पूर्वोत्तर भारत, सिक्किम, ओडिशा, दक्षिणी छत्तीसगढ़, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, तटीय आंध्र प्रदेश और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश के आसार है. उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, विदर्भ और तमिलनाडु में हल्की बारिश संभव है.

undefined

बिहार में झमाझम बारिश हो रही है. इसको देखते हुए मौसम विभाग ( IMD forecast) ने प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश और वज्रपात को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने अगले 24 घंटें में बक्सर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद और पश्चिमी चंपारण जिले में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इसके साथ ही राज्य के अन्य सभी जिलों में येलो अलर्ट भी जारी किया गया है. इस दौरान भागलपुर, बांका, कटिहार, पूर्णिया और पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सारण, वैशाली, पटना, भोजपुर में भी कुछ स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी दी गई है. मौसम विभाग के अनुसार चक्रवातीय प्रभाव के कारण प्रदेश के अधिकतर भागों में झमाझम बारिश होने की संभावना है. 3 और 4 अक्टूबर को भी राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश होगी. 5 अक्टूबर को भी प्रदेश के कुछ जिलों को छोड़ कर पूरे प्रदेश में भारी बारिश हो सकती है.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन