Weather Report: 24 घंटो तक इन राज्यो में बारिश का कहर, IMD का हाई अलर्ट

Published by : Neha Kumari Updated At : 24 Jun 2025 11:54 PM

विज्ञापन

rain alert

Weather Report: भारत मौसम विभाग ने 24 घंटों तक देश के अलग-अलग राज्यों में गरज और चमक के साथ भारी बारिश होने की संभावना बताई है. इस दौरान देश के कई हिस्सों में आईएमडी ने आंधी और तूफान आने का अलर्ट जारी किया है.

विज्ञापन

Weather Report: देश में मौसम ने करवट ली है, जिसे देखते हुए मौसम विभाग ने पूर्वानुमान लगाया है कि 25 से 26 जून के दौरान उत्तर पश्चिम भारत, मध्य प्रदेश, गुजरात और कोंकण व गोवा में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है.

पूर्व और मध्य भारत के राज्यों में भी अगले कुछ दिनों तक मानसून सक्रिय रहेगा. मध्य प्रदेश में 25 से 27 जून तक लगातार भारी बारिश हो सकती है. इसके अलावा बिहार, झारखंड, ओडिशा, गंगीय पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, विदर्भ और सब-हिमालयन पश्चिम बंगाल व सिक्किम में भी कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश के संकेत हैं. 

उत्तर पश्चिम भारत के राज्यों जैसे जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में भी 25 से 27 जून के दौरान भारी बारिश हो सकती है. हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में  25 जून को बहुत भारी वर्षा होने की आशंका है. इसके साथ ही इन क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं भी चल सकती हैं.

पूर्वोत्तर भारत में अगले सात दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश के साथ कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा जारी रहने की संभावना है. गरज-चमक और बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है.

दक्षिण भारत की बात करें तो केरल व माहे, तटीय कर्नाटक और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में 25 से 27 जून तक भारी बारिश हो सकती है. इसके अलावा लक्षद्वीप, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और कर्नाटक के अन्य हिस्सों में भी गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है.

विज्ञापन
Neha Kumari

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola