Weather News Today: बिहार में होगी बारिश, झारखंड का गिरेगा पारा, जानें आज का मौसम

Updated:
विज्ञापन
Weather News Today: बिहार में होगी बारिश, झारखंड का गिरेगा पारा, जानें आज का मौसम

Weather News Today: बिहार में बारिश के आसार नजर आ रहे हैं. दिल्ली में वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी अभी भी बनी हुई है. झारखंड में ठंड का प्रकोप बढ़ता जा रहा है. जानें आज कैसा रहने वाला है मौसम

विज्ञापन

Weather Forecast Today : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में दर्ज की जा रहा है. वहीं शनिवार इस मौसम की सबसे सर्द सुबह रही. बिहार और झारखंड में भी अब लोगों को ठंड परेशान करने लगी है. इधर अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश के आसार नजर आ रहे हैं. बिहार में बारिश की संभावना व्यक्त की गयी है. जानें देश के अन्य राज्यों में आज कैसा रहने वाला है मौसम…

बिहार में बारिश की संभावना

बीएयू के मौसम विभाग के अनुसार 20 से 23 नवंबर के बीच बिहार में बारिश की संभावना है. हवा की औसत गति 5 से 8 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है. शनिवार को आसपास का अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 11.0 डिग्री सेल्सियस रहा. पश्चिमी हवा 8.5 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से औसत रहा.

झारखंड में बढ़ेगी ठंड

झारखंड में ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है. मौसम केंद्र ने बताया है कि आने वाले दिनों में तापमान 3 से 4 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जायेगी. रांची स्थित मौसम केंद्र ने ताजा मौसम पूर्वानुमान में कहा है कि अगले कुछ दिन के बाद तापमान में गिरावट का दौर शुरू होगा. धीरे-धीरे तापमान तीन से चार डिग्री तक गिर सकता है. इसके साथ ही ठंड भी बढ़ने लगेगी.

Also Read: Jharkhand Weather Forecast:झारखंड में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, कब से बढ़ रही है ठंड, ये है लेटेस्ट अपडेट
दिल्ली का मौसम

दिल्ली की समग्र वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में नजर आ रही है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार को मौसम की सबसे ठंडी सुबह रही और न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री कम है. मौसम विभाग ने रविवार को कोहरा छाए रहने का अनुमान जताया है. आईएमडी ने बताया कि अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 27 और 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है.

ठंडी हवाएं चलने के आसार

मौसम के संबंध में जानकारी देने वाली एजेंसी स्काईमेट की मानें तो, पश्चिमी हिमालय पर चल रहा पश्चिमी विक्षोभ पूर्व की ओर बढ़ चुका है. इससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान के कुछ हिस्सों में ठंडी हवाएं चलने के आसार हैं जिससे तापमान में और गिरावट देखी जा सकती है.

यूपी का मौसम

मौसम विभाग ने अगले सप्ताह से तापमान में और गिरावट आने के संकेत दिये हैं. उत्तर की ओर से आ रही ठंडी हवाएं अपना प्रभाव उत्तर प्रदेश में दो दिन में दिखाना शुरु कर देंगी. यानी तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी.

यहां होगी बारिश

मौसम प्रणाली के प्रभाव में तटीय तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 20 और 21 नवंबर को और दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश में 21 नवंबर को बारिश होने की संभावना नजर आ रही है. बारिश से जनजीवन प्रभावित होता नजर आएगा.

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन