ePaper

Jharkhand Weather Forecast:झारखंड में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, कब से बढ़ रही है ठंड, ये है लेटेस्ट अपडेट

Updated at : 18 Nov 2022 12:28 PM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand Weather Forecast:झारखंड में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, कब से बढ़ रही है ठंड, ये है लेटेस्ट अपडेट

झारखंड में भले ही सियासी सरगर्मी बढ़ी हो, लेकिन ठंड के इस मौसम में अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस गिरावट आने की संभावना है. मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, सुबह में हल्का कोहरा रह सकता है, जबकि दिन में मौसम बिल्कुल साफ रहेगा.

विज्ञापन

Jharkhand Weather Forecast: झारखंड में राजनीतिक तापमान बढ़ा हुआ है, लेकिन तापमान में गिरावट के आसार हैं. अगले तीन दिनों में तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस गिरावट हो सकती है. इससे ठंड और बढ़ेगी. मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस गिरावट आने की संभावना है.

तापमान में आ सकती है गिरावट

झारखंड में भले ही सियासी सरगर्मी बढ़ी हो, लेकिन ठंड के इस मौसम में अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस गिरावट आने की संभावना है. गुरुवार को कांके का न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस पहुंच गया. रांची शहर का न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

Also Read: हेमंत सोरेन बोले : पंकज मिश्रा के अवैध खनन की मुझे जानकारी नहीं, ना ही प्रेम प्रकाश को जानता हूं

Also Read: Video: झारखंड के CM हेमंत सोरेन ने ED को लिखा पत्र, रॉयल्टी, पत्थर खनन व रवि केजरीवाल पर कही ये बात

सुबह में हल्का कोहरा

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, सुबह में हल्का कोहरा रह सकता है, जबकि दिन में मौसम बिल्कुल साफ रहेगा. गुरुवार को जमशेदपुर का न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. डालटनगंज का 11.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

Also Read: 1932 क्यों? : 22 वर्ष बाद औपनिवेशिक व्यवस्था को बदलने की हुई शुरुआत

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola