Weather Forecast: पश्चिमी विक्षोभ से बढ़ेगी टेंशन, शीतलहर का टॉर्चर जारी, बर्फबारी और कोहरे से नहीं अभी राहत नहीं
Published by : Pritish Sahay Updated At : 03 Jan 2025 6:30 AM
Weather Forecast
Weather Forecast: देश में मौसम बदल रहा है. उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. पहाड़ों पर भारी बर्फबारी की संभावना है. मौसम विभाग का अनुमान है कि इसके कारण मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ सकती है. इस बीच आईएमडी ने बताया है कि दो पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहे हैं. इस कारण मौसम के तेवर और तल्ख हो सकते हैं.
Weather Forecast: दिल्ली समेत पूरा उत्तर भारत कड़ाके की सर्दी झेल रहा है. कई इलाकों में घना कोहरा छाया हुआ है. पहाड़ों पर लगातार बारिश के कारण मैदानों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. इस बीच मौसम विभाग ने बताया है कि दो पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहे हैं. इस कारण मौसम के तेवर और तल्ख हो सकते हैं. आईएमडी का पूर्वानुमान है कि इसके कारण पहाड़ों पर गुरुवार से ही हल्की से मध्यम बर्फबारी होगी. वहीं कुछ स्थानों पर जोरदार बर्फबारी होने की संभावना है.
पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय
जम्मू-कश्मीर के आस पास के इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है. स्काईमेट वेदर की एक रिपोर्ट के मुताबिक एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन भूमध्यरेखीय हिंद महासागर और दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के आसपास के क्षेत्रों में बना हुआ है. इसके अलावा एक और पश्चिमी विक्षोभ 3.1 से 5.8 किमी की ऊंचाई पर स्थित है. इसके कारण बीते दिनों उत्तर प्रदेश के पूर्वी इलाकों से लेकर बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मध्य प्रदेश समेत कई और जगहों पर न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई.
दिल्ली में शीतलहर का प्रकोप
दिल्ली समेत उत्तर भारत के सभी राज्यों में शीतलहर का प्रकोप है. तापमान में बड़ी गिरावट आयी है. पहाड़ों में हो रही बर्फबारी का असर दिल्ली-एनसीआर में साफ दिखाई दे रहा है. ठंड के अलावा कई इलाकों में घना कोहरा जम रहा है. नये पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने के कारण कुछ राज्यों में बारिश की भी संभावना है. जम्मू कश्मीर, दिल्ली, पंजाब के कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना भी मौसम विभाग ने जताई है. ऐसे में दिल्ली-एनसीआर में मौसम के तेवर और तल्ख हो सकते हैं.
यूपी में ठंड के साथ घना कोहरा (UP Weather)
उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. बीते कुछ दिनों से लगातार इलाके में घना कोहरा जम रहा है. पश्चिमी यूपी के कई इलाकों में कोहरा का सबसे ज्यादा असर दिखाई दे रहा है. यहां कोहरे के साथ कड़ाके की ठंड भी पड़ रही है. शीतलहर के कारण पूरे प्रदेश में सिरहन वाली सर्दी पड़ने लगी है. लोगों को अलाव के सहारा लेना पड़ रहा है.
तापमान में आएगी और गिरावट (Rajasthan Weather Report)
मौसम विभाग ने अनुमान जाहिर किया है कि एक दो दिनों में राजस्थान में सर्दी और बढ़ेगी. पहाड़ों में दो-दो पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव है. इसके कारण जनवरी के पहले सप्ताह में पहाड़ों में बर्फबारी की संभावना है. जिसके कारण मैदानी इलाकों में पारा गिरने की संभावना है. राजस्थान में हालत यह है कि लोग सर्दी से बचने के लिए जगह-जगह अलाव जला रहे हैं. सुबह और शाम लोग अपने घरों में ही दुबके रहते हैं. मौसम केंद्र के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट की संभावना है, जिससे सर्दी और बढ़ेगी.
आज कैसा रहेगा मौसम
स्काईमेट वेदर का अनुमान है कि आज पश्चिमी हिमालय के क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है. तटीय तमिलनाडु में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश संभव है. पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कुछ हिस्सों में घना से बहुत घना कोहरा छा सकता है. उत्तर-पश्चिम भारत में अगले 24 घंटों के बाद न्यूनतम तापमान मामूली तौर पर बढ़ सकता है.
Also Read
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










