Weather Forecast Today Live Updates : तमिलनाडु में भारी बारिश का पूर्वानुमान, हिमाचल में जारी बर्फबारी के कारण बढ़ी ठंड, जानें यूपी-बिहार-झारखंड सहित अन्य राज्यों में कैसा है मौसम
Weather Forecast Today Live Updates, India Meteorological Department : अब देश के मौसम का मिजाज (Weather forecast) बदल रहा है. उत्तर भारत में तापमान में गिरावट देखी जा रही है. अब सर्दियां शुरू होने वाली है. उत्तर प्रदेश बिहार झारखंड में अधिकतम तापमान में गिरावट है. इसके अलावा आज देश में बारिश की संभावना कम है. झारखंड बिहार में भी बारिश के आसार नहीं है. Weather के हर अपडेट के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…
मौसम पूर्वानुमान के लिए डाउनलोड करें MAUSAM APP
इंडियन मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट ने ट्वीट कर रहा है कि कृपया स्थान विशिष्ट पूर्वानुमान और चेतावनी के लिए MAUSAM APP डाउनलोड करें, Agromet सलाहकार के लिए MEGHDOOT APP और बिजली चेतावनी के लिए DAMINI APP और जिलेवार चेतावनी के लिए राज्य MC / RMC वेबसाइट पर जाएं.
तमिलनाडु और केरल में बारिश का अनुमान
तमिलनाडु और केरल में चार नवंबर में वज्रपात की संभावना है. इसके साथ ही चार से छह नवंबर के दौरान तमिनाडु में भारी वर्षा होने का अनुमान लगाया गया है. मौसम विभाग के मुताबिक तीन से पांच नंवबर तक केरल में और चार और पांच नलंबर को कर्नाटक में बारिश का अनुमान है.
पराली जलाने से हो रहा दिल्ली में 40 फीसदी प्रदूषण
दिल्ली के प्रदूषण में पराली जलाने की हिस्सेदारी बढ़कर 40 प्रतिशत हो गई. यह इस मौसम में सबसे ज्यादा स्तर है. पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की वायु गुणवत्ता और मौसम पूर्वानुमान तथा अनुसंधान प्रणाली (सफर) ने बताया कि शनिवार को पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में पराली जलाने की 3216 घटनाएं देखी गईं. दिल्ली के ‘पीएम 2.5′ प्रदूषण में पराली जलाने से होने वाले प्रदूषण की हिस्सेदारी रविवार को बढ़कर 40 प्रतिशत हो गई. यह इस मौसम में सबसे ज्यादा है. यह शनिवार को 32 प्रतिशत, शुक्रवार को 19 फीसदी और बृहस्पतिवार को 36 प्रतिशत थी.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए