ePaper
Live Updates

Weather Forecast Update: दिल्ली में होगी बारिश, जानें यूपी-बिहार समेत अन्‍य राज्यों का मौसम

Updated at : 07 Aug 2022 6:56 AM (IST)
विज्ञापन
Weather Forecast Update: दिल्ली में होगी बारिश, जानें यूपी-बिहार समेत अन्‍य राज्यों का मौसम

Kolkata: Pedestrians use umbrellas to shield themselves as they walk on a road amid heavy monsoon rainfall, in Kolkata, Sunday, July 10, 2022. (PTI Photo/Swapan Mahapatra)(PTI07_10_2022_000170A)

Weather Forecast LIVE Update Today: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कई हिस्सों में भारी बारिश होने से लोगों को उमस से राहत मिली. उत्तर प्रदेश में अगले तीन दिन मानसून सक्रिय रहेगा. इस बीच हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की जा सकती है. केरल के दक्षिण जिलों में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से लोगों को थोड़ी राहत मिली. राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में बारिश का दौर जारी है जहां बीते 24 घंटों में सबसे अधिक 11 सेंटीमीटर बारिश बांसवाड़ा के कुशलगढ़ में दर्ज की गयी. जानें झारखंड-बिहार सहित अन्‍य राज्यों के मौसम का हाल

विज्ञापन
Auto-updating every 30s
10:54 PM. 6 Aug 2210:54 PM. 6 Aug

इन राज्यों में बदलेगा मौसम का मिजाज

मौसम एंजेसी स्काई मेट वेदर के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान, तटीय कर्नाटक, विदर्भ, मराठवाड़ा, कोंकण और गोवा के कुछ हिस्सों, दक्षिण राजस्थान, मध्य प्रदेश और पूर्वी गुजरात में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है.वहीं, तेलंगाना, ओडिशा, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है.

10:54 PM. 6 Aug 2210:54 PM. 6 Aug

झारखंड के इन जिलों में बारिश के आसार

झारखंड के कई जिलों में बारिश होने की प्रबल संभावना है. मौसम विभाग (आईएमडी) रांची के अनुसार सराईकेला खरसावां, चतरा, पलामू जिले के कुछ भागों में अगले एक से तीन घंटे के बीच वज्रपात के साथ बारिश होने की संभावना जताई है.

10:54 PM. 6 Aug 2210:54 PM. 6 Aug

दिल्ली, नोएडा में हल्की से मध्यम बारिश

दिल्ली और इससे सटे नोएडा के कुछ हिस्सों में शनिवार को हल्की से मध्यम बारिश हुई. दिल्ली में मयूर विहार और बुराड़ी समेत कई जगह बारिश हुई. हल्की बारिश के साथ ही कई इलाकों में जलभराव की भी शिकायतें सामने आईं. क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र, नई दिल्ली ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘उत्तर-पूर्वी दिल्ली, मध्य-दिल्ली, दक्षिण-पूर्वी दिल्ली, पूर्वी दिल्ली, एनसीआर (नोएडा, ग्रेटर नोएडा) के अलग-अलग स्थानों पर और आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होगी. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने एक बुलेटिन में कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम रहा.

10:54 PM. 6 Aug 2210:54 PM. 6 Aug

राजस्थान में मूसलाधार बारिश

पिछले 24 घंटों में जहां पूर्वी राजस्थान में मूसलाधार बारिश हुई है, वहीं पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज की गई. मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार सुबह साढे आठ बजे तक सबसे अधिक बारिश भीलवाड़ा के कछोला में 120 मिलीमीटर दर्ज की गई. विभाग ने आगामी 24 घंटे के दौरान जयपुर, सीकर, जोधपुर, नागौर, बीकानेर, जैसलमेर, बांसवाड़ा और राजसमंद में हल्की से मध्यम दर्ज की बारिश होने की संभावना जताई है.

2:19 PM. 6 Aug 222:19 PM. 6 Aug

अमरनाथ यात्रा: नहीं रवाना हुआ तीर्थयात्रियों का नया जत्था

दक्षिण कश्मीर में पवित्र अमरनाथ गुफा के लिए जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से शनिवार को तीर्थयात्रियों का कोई नया जत्था रवाना नहीं हुआ. इससे पहले जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने दो अगस्त को अमरनाथ यात्रियों से अनुरोध किया था कि वे खराब मौसम और बारिश होने के पूर्वानुमान के मद्देनजर पांच अगस्त से पहले बाबा बर्फानी के दर्शन कर लें. (भाषा)

1:32 PM. 6 Aug 221:32 PM. 6 Aug

अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना

मौसम विभाग ने तेलंगाना में 8 और 9 अगस्त को अलग-अलग जगहों पर अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना व्‍यक्‍त की है.

1:32 PM. 6 Aug 221:32 PM. 6 Aug

इन इलाकों में होगी भारी बारिश

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार 7, 8 और 9 अगस्त को पश्चिम और मध्य भारत में अत्यधिक भारी बारिश की संभावना है. लगातार भारी बारिश की संभावना को देखते हुए पूरे मध्य और पश्चिम भारत के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

1:32 PM. 6 Aug 221:32 PM. 6 Aug

बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर

बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर के कारण झारखंड में अच्छी बारिश के आसार हैं. सात से 10 अगस्त तक झारखंड में अच्छी बारिश हो सकती है. मौसम केंद्र ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि आठ और नौ अगस्त को कहीं-कहीं मेघ गर्जन के साथ भारी बारिश हो सकती है.

1:32 PM. 6 Aug 221:32 PM. 6 Aug

हिमाचल प्रदेश में भूस्खलन

हिमाचल प्रदेश से भूस्खलन की खबर आ रही है. जानकारी के अनुसार चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग-3 भूस्खलन के चलते बाधित हुआ.

1:32 PM. 6 Aug 221:32 PM. 6 Aug

एकबार मानसून कमजोर पड़ने लगा

बिहार में मौसम लगातार करवट लेता जा रहा है. भीषण गर्मी के बाद कुछ दिनों तक बारिश ने लोगों को राहत दी. लेकिन फिर एकबार मानसून कमजोर पड़ने लगा है.

1:32 PM. 6 Aug 221:32 PM. 6 Aug

बिहार का मौसम

बिहार मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक आगामी 6 अगस्त से राज्य में बारिश संबंधी गतिविधियां थम जाएंगी. जबकि 9 अगस्त तक मौसम के शुष्क रहने की संभावना है.

8:10 AM. 6 Aug 228:10 AM. 6 Aug

झारखंड में अगले 6 दिनों तक बारिश

झारखंड में अगले 6 दिनों तक बारिश होगी. मौसम विभाग ने शुक्रवार को यह पूर्वानुमान जारी किया है. रांची मौसम विज्ञान केंद्र ने जो पूर्वानुमान जारी किया है, उसमें कहा गया है कि 6 अगस्त से 11 अगस्त तक राज्य में बारिश होगी. इसमें कहा गया है कि 6 अगस्त को राज्य में कई जगहों पर हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा की प्रबल संभावना है.

8:10 AM. 6 Aug 228:10 AM. 6 Aug

उत्तर प्रदेश में मानसून सक्रिय

उत्तर प्रदेश में मानसून के आगमन के बाद से राज्य के अलग-अलग इलाकों में अच्छी बारिश दर्ज की जा रही है. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, अगले तीन दिन मानसून सक्रिय रहेगा. इस बीच हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की जा सकती है, हालांकि, कुछ इलाकों में भारी बारिश का अनुमान जताया गया है. राजधानी लखनऊ में सुबह से ही आसमान में हल्के बादल छाए हुए हैं. साथ ही बारिश न होने से उमस बढ़ गई है.

7:40 AM. 6 Aug 227:40 AM. 6 Aug

दिल्ली में बारिश के आसार

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कई हिस्सों में शुक्रवार को भारी बारिश होने से लोगों को उमस से राहत मिली. हालांकि, इस वजह से कई इलाकों में पानी भर गया और यातायात भी प्रभावित हुआ। मध्य दिल्ली और साकेत, मालवीय नगर, बुराड़ी, जीटीबी नगर, ईस्ट ऑफ कैलाश, लाजपत नगर तथा कैलाश हिल्स में हल्की से मध्यम बारिश हुई. मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में और बारिश होने की संभावना जतायी है.

7:40 AM. 6 Aug 227:40 AM. 6 Aug

केरल बारिश: दक्षिणी जिलों में राहत, आठ उत्तरी जिलों में ‘ऑरेंज अलर्ट’

केरल के दक्षिण जिलों में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से शुक्रवार को लोगों को थोड़ी राहत मिली, जबकि मौसम विज्ञान विभाग ने राज्य के उत्तरी हिस्से के आठ जिलों के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने केरल के इडुक्की, त्रिशूर, पलक्कड़, मलप्पुरम, कोझिकोड, वायनाड, कन्नूर और कसारगोड जिलों के लिए भारी वर्षा का पूर्वानुमान व्यक्त करते हुए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है.

7:40 AM. 6 Aug 227:40 AM. 6 Aug

राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में बारिश का दौर जारी

राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में बारिश का दौर जारी है जहां बीते 24 घंटों में सबसे अधिक 11 सेंटीमीटर बारिश बांसवाड़ा के कुशलगढ़ में दर्ज की गयी. मौसम विभाग ने आगामी दिनों में राज्य के अधिकतर हिस्सों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश और कुछ हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है.

भाषा इनपुट के साथ

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola