Weather Forecast Update: दिल्ली में बारिश के आसार, जानें बिहार-UP सहित अन्य राज्य के मौसम का हाल
Kolkata: A man walks under an umbrella as he crosses a road amid heavy monsoon rainfall, in Kolkata, Sunday, July 10, 2022. (PTI Photo/Swapan Mahapatra)(PTI07_10_2022_000163B)
Weather Forecast Today Updates: देश के कई राज्यों में भारी बारिश का दौर जारी है. इस वीकेंड में दिल्ली में बारिश होने की संभावना मौसम विभाग ने व्यक्त की है. राजस्थान में मॉनसून की बारिश का दौर पिछले 24 घंटे भी जारी रहा जिससे जनजीवन प्रभावित नजर आ रहा है. झारखंड के भी कई जिलों में बारिश की संभावना है. बिहार में तीन अगस्त तक लगातार बारिश होने की संभावना है. जानें मध्य प्रदेश-यूपी सहित अन्य राज्यों के मौसम का हाल
कम बारिश से फसल उत्पादन में गिरावट की आशंका से किसान चिंतित
उत्तर प्रदेश में इस बार कम बारिश होने से खरीफ फसलों के उत्पादन में खासी गिरावट की आशंका से किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें उभरने लगी हैं. लगभग पूरा जून बारिश नहीं होने और जुलाई में भी बहुत कम बारिश होने के कारण खरीफ सत्र की फसल में विलंब हो गया है, जिसका असर आगामी रबी सत्र पर भी पड़ने की आशंका है. मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक उत्तर प्रदेश में पिछली एक जून से 29 जुलाई के बीच सिर्फ 170 मिलीमीटर बारिश हुई, जो सामान्य स्तर यानी 342.8 मिलीमीटर का लगभग 50 फीसदी ही है.(भाषा)
राजस्थान के कुछ हिस्सों में बारिश का दौर जारी
राजस्थान के कुछ हिस्सों में बारिश का दौर जारी है और बीते 24 घंटे में पूर्वी राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश हुई. मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे तक राज्य के झालावाड़ के खानपुर में सबसे अधिक 90 मिलीमीटर बारिश हुई.
‘स्काईमेट वेदर’ ने क्या कहा
‘स्काईमेट वेदर’ के उपाध्यक्ष महेश पलावत के मुताबिक, “दिल्ली के कई हिस्सों में शनिवार को तेज बारिश होगी.” मौसम विभाग के अनुसार, सुबह साढ़े आठ बजे हवा में सापेक्ष आर्द्रता का स्तर 93 प्रतिशत दर्ज किया गया.
दिल्ली में दिन में आसमान में बादल छाये रहेंगे
मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में दिन में आसमान में बादल छाये रहने और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.
दिल्ली में बारिश के कारण तापमान में गिरावट
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार तड़के हल्की से मध्यम बारिश के कारण न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के सामान्य तापमान से तीन डिग्री सेल्सियस कम है.
बारिश की गतिविधियों में कमी होने की संभावना
मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार 30 जुलाई से 2 अगस्त के दौरान राजस्थान के अधिकांश भागों में बारिश की गतिविधियों में कमी होने की प्रबल संभावना है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए