Weather Forecast: दिल्ली में कल भी हो सकती है बारिश, जानें झारखंड-यूपी सहित अन्‍य राज्यों का मौसम

Updated:
विज्ञापन

Kolkata: A man rides a bicycle on a road during monsoon rain in Kolkata, Saturday, Aug. 27, 2022. (PTI Photo)(PTI08_27_2022_000139A)

Weather Forecast LIVE Update Today: मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में सोमवार को आसमान में बादल छाये रहेंगे और हल्की वर्षा एवं गरज के साथ बौछारें पड़ सकती है. दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के सितंबर के पहले सप्ताह में वापसी के चरण में प्रवेश करने की संभावना है. झारखंड के कुछ जिलों में हल्‍की बारिश की संभावना है. जानें यूपी-बिहार सहित अन्‍य राज्यों के मौसम का हाल

विज्ञापन

दिल्ली में हो सकती है हल्की बारिश

देश की राजधानी दिल्ली में आज और कल हल्की बारिश हो सकती है. बारिश से दिल्ली के लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है. मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी.

अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना

राजधानी में सोमवार को दिन के समय अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस रहा.

झारखंड में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश

झारखंड में 3 सितंबर तक हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ने 30 अगस्त तक के लिए येलो अलर्ट जारी किया है.

काशी विश्वनाथ कॉरिडोर में घुसा बाढ़ का पानी

मंदिरों और घाटों के शहर काशी में गंगा नदी का उफान जारी है. गंगा नदी का जलस्तर हर घंटे बढ़ रहा है. काशीवासियों को मां गंगा अब डराने लगी हैं. वाराणसी में गंगा की उफनाई लहरें रविवार की शाम को श्री काशी विश्वनाथ कॉरिडोर में प्रवेश कर गईं. जलासेन पथ के रास्ते धाम में गंगा की लहरें घुसने के बाद पूरा रैंप पानी में डूब गया. दूसरी तरफ गंगा ने अस्सी घाट को पूरी तरह से डूबो दिया है.

न्यूनतम तापमान 26.9 डिग्री सेल्सियस

दिल्ली में सोमवार को न्यूनतम तापमान 26.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के लिए सामान्य है. विभाग के अनुसार, सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्ष आर्द्रता 75 फीसदी रही.

दिल्ली में हल्की बारिश के आसार

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार को हल्की बारिश हो सकती है जिससे लोगों को उमस भरे मौसम से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है. मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola