ePaper
Live Updates

Weather Forecast Update : बढ़ते तापमान के बीच यहां होगी बारिश और ओलावृष्टि, जानें यूपी-बिहार-झारखंड सहित अन्य राज्यों के मौसम का हाल

Updated at : 27 Feb 2021 7:01 AM (IST)
विज्ञापन
Weather Forecast Update :  बढ़ते तापमान के बीच यहां होगी बारिश और ओलावृष्टि, जानें यूपी-बिहार-झारखंड सहित अन्य राज्यों के मौसम का हाल

Weather Forecast Today LIVE Update : देश के कुछ राज्‍यों (Weather) में अभी हल्‍की से भारी बारिश(Rain,western disturbance) और बर्फबारी (snowfall) की संभावना बनी हुई है. मौसम (26 February) से जुड़ी (Delhi NCR, jharkhand, bihar Uttar Pradesh, West Bengal, Madhya pradesh, jammu kashmir Weather updates) हर अपडेट के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ...

विज्ञापन
Auto-updating every 30s
2:18 PM. 26 Feb 212:18 PM. 26 Feb

ओलावृष्टि होने की संभावना

27 फरवरी को उत्तराखंड के देहरादून, टिहरी, चमोली, पौड़ी, नैनीताल एवं पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं ओलावृष्टि होने की संभावना है.

2:18 PM. 26 Feb 212:18 PM. 26 Feb

आईएमडी के अनुसार

भारत मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार, दिल्ली में दिन में आसमान साफ रहेगा और अधिकतम तापमान के 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है.

2:18 PM. 26 Feb 212:18 PM. 26 Feb

दिल्ली में आर्द्रता

मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली में सुबह साढ़े आठ बजे हवा में आर्द्रता का स्तर 86 प्रतिशत था.

2:18 PM. 26 Feb 212:18 PM. 26 Feb

दिल्ली में सुबह हल्की गर्मी, न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी

राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार सुबह हल्की गर्मी के साथ ही न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 15.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. हालांकि सुबह हल्की धुंध भी रही.

9:16 AM. 26 Feb 219:16 AM. 26 Feb

यूपी का मौसम

यूपी में लगातार तापमान में बढ़ोतरी हो रही है. प्रयागराज में भी गर्मी बढ़ रही है, लेकिन बारिश की संभावना यहां पर बनी हुई है. दिन प्रतिदिन सूर्य की किरणें तेज होती जा रही हैं. एक बार फिर बादलों की वापसी होने के आसार हैं. इधर बरेली में रात ठंडी दर्ज की जा रही है और दिन गर्म बने हुए हैं.

9:16 AM. 26 Feb 219:16 AM. 26 Feb

झारखंड में मौसम साफ

झारखंड में मौसम साफ नजर आ रहा है. न्यूनतम तापमान थोड़ा गिर सकता है. अधिकतम तापमान भी बढ़ सकता है. मौसम विभाग के अनुसार मौसम में कहीं कोई बदलाव के संकेत नहीं हैं. अधिकतम तापमान में भी धीरे-धीरे वृद्धि होगी.

9:16 AM. 26 Feb 219:16 AM. 26 Feb

बिहार का मौसम

भागलपुर सहित पूर्व बिहार, कोसी, सीमांचल क्षेत्र में मौसम काफी खुशनुमा नजर आ रहा है. प्रदेश में लोगों को ठंड और गर्मी दोनों से राहत है. हालांकि धूप खिलने के बाद लोग धूप से बचने का भी प्रयास करते नजर आ रहे हैं. अभी का मौसम लोगों के लिए पूरी तरह से अनुकूल है.

9:16 AM. 26 Feb 219:16 AM. 26 Feb

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की बारिश

जम्मू कश्मीर के ऊपर एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है जिसकी वजह से 27 और 28 फरवरी को हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की बारिश होने के आसार हैं. लेकिन इसका असर मैदानी इलाकों पर कुछ खास नहीं नजर आएगा.

9:16 AM. 26 Feb 219:16 AM. 26 Feb

असम में 3.6 तीव्रता का भूकंप का झटका

असम में गुवाहाटी शहर और उसके आस-पास के इलाकों में गुरुवार को 3.6 तीव्रता का भूकंप का झटका महसूस किया गया. एक आधिकारिक बुलेटिन में यह जानकारी दी गई. इसके मुताबिक, इसमें किसी तरह के जानमाल के नुकसान की तत्काल कोई सूचना नहीं है. नेशनल सेंटर फार सिस्मोलॉजी ने कहा कि भूकंप बृहस्पतिवार रात 10.33 बजे आया और भूकंप का केंद्र गुवाहाटी के पास कामरूप जिले में स्थित था. उसने कहा कि भूकंप की गहराई 30 किलोमीटर थी. भूकंप से इलाके में अफरातफरी मच गई और लोग अपने घरों से बाहर निकल गए.

9:16 AM. 26 Feb 219:16 AM. 26 Feb

बढ़ा तापमान

हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, राजस्थान, मध्यप्रदेश, असम और मेघालय में तापमान सामान्य से 5 से 8 डिग्री सेल्सियस ऊपर दर्ज किया गया है.

7:39 AM. 26 Feb 217:39 AM. 26 Feb

हल्की बारिश

स्काईमेट के अनुसार पिछले 24 घंटों में जम्मू-कश्मीर और मुजफ्फराबाद के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश व बर्फबारी दर्ज की गई. वहीं लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में हल्की बारिश नजर आई. उत्तर-पश्चिम राज्यों में तापमान में वृद्धि दर्ज की जा रही है.

7:39 AM. 26 Feb 217:39 AM. 26 Feb

पश्चिमी विक्षोभ

स्‍कायमेट वेदर की मानें तो, जम्मू कश्मीर और लद्दाख में बारिश और बर्फबारी देने के बाद अभी एक पश्चिमी विक्षोभ आगे निकला भी नहीं था और पीछे से एक नया तथा काफी सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी राज्यों में नजर आ रहा है.

Weather Today: मौसम के बदलते मिजाज के बीच बढ़ रही गर्मी, जानें अपने शहर का हाल

11:26 AM. 26 Feb 2111:26 AM. 26 Feb

दिल्ली का मौसम

मौसम वैज्ञानिकों ने शुक्रवार सुबह को मुख्य तौर पर आसमान साफ रहने और हल्का कोहरा होने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है. मौसम विभाग ने कहा कि अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 34 डिग्री सेल्सियस और 13 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा. देश के कुछ राज्‍यों में अभी हल्‍की से भारी बारिश होने की संभावना तथा Breaking News in Hindi से अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ.

7:39 AM. 26 Feb 217:39 AM. 26 Feb

दिल्ली में गर्म दिन, अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस रहा

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार को आसमान साफ रहने के साथ ही दिन भर गर्मी रही, जहां अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 13.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी.

7:39 AM. 26 Feb 217:39 AM. 26 Feb

Posted By : Amitabh Kumar

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola