ePaper
Live Updates

Weather Forecast Update : दक्षिण भारत के इन राज्यों में बारिश का अलर्ट, जानें झारखंड-यूपी-बिहार सहित देश के अन्य हिस्सों में कैसा रहेगा मौसम

Updated at : 23 Feb 2021 10:28 PM (IST)
विज्ञापन
Weather Forecast Update : दक्षिण भारत के इन राज्यों में बारिश का अलर्ट, जानें झारखंड-यूपी-बिहार सहित देश के अन्य हिस्सों में कैसा रहेगा मौसम

Weather Forecast Today LIVE Update : देश के अधिकांश हिस्‍सों में इन दिनों भी ठंड (Winter) से लोग परेशान हैं. हालांकि अब दिन के समय तापमान (Weather) में तेजी देखने को भी मिल रही है. मौसम विभाग ने 25 फरवरी तक पश्चिमी विक्षोभ(Rain,western disturbance) के सक्रिय होने की संभावना व्यक्त की है. पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय (western disturbance) के कारण एकबार फि‍र से मौसम बिगड़ता (Winter) नजर आ रहा है मौसम (21 February) से जुड़ी (Delhi NCR, jharkhand, bihar Uttar Pradesh, West Bengal, Madhya pradesh, jammu kashmir Weather updates) हर अपडेट के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ...

विज्ञापन
Auto-updating every 30s
10:28 PM. 23 Feb 2110:28 PM. 23 Feb

दक्षिण भारत के इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में बंगाल की खाड़ी से आने वाली तेज हवाओं के कारण ओले गिर सकते हैं. मंगलवार को दक्षिण भारत के कई राज्यों में गरज के साथ बारिश होने से मौसम का मिजाज बदल सकता है. आइएमडी के अनुसार, आंध्र प्रदेश, यनम, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल और माहे के अलग-अलग हिस्सों के छिटपुट स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है.

10:28 PM. 23 Feb 2110:28 PM. 23 Feb

उत्तराखंड के इन जिलों में ओलावृष्टि की आशंका

मौसम केंद्र के मुताबिक, उत्तराखंड के देहरादून, उत्तरकाशी, चमोली, नैनीताल, बागेश्वर में मंगलवार को ओलावृष्टि की आशंका है. जबकि, उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, टिहरी, देहरादून व नैनीताल हल्की बारिश हो सकती है.

2:05 PM. 23 Feb 212:05 PM. 23 Feb

महाराष्ट्र में शुष्क बना रहेगा मौसम

इस सप्ताह पूरे महाराष्ट्र में मौसम शुष्क बना रहेगा. प्रदेश के अधिकांश इलाकों में दिन और रात के तापमान सामान्य से अधिक बने हुए हैं, स्काईमेट वेदर के अनुसार, अगले 3 दिनों तक किसी विशेष बदलाव की संभावना नहीं है. 25 फरवरी के बाद दिन और रात के तापमान में हल्की गिरावट देखी जा सकती है.

2:05 PM. 23 Feb 212:05 PM. 23 Feb

सामान्य रहेगा दिल्ली का तापमान 

दिल्ली में भीषण सर्दी के बाद अब गर्मी की दस्तक शुरू हो रही है. इस सप्ताह मौसम और गर्म हो जाएगा. ज़्यादातर दिन धूप वाले होंगे. स्काईमेट वेदर के मुताबिक इस साल का फरवरी महीना ऐसा रहा जब एक भी दिन शीतलहर वाले या कोल्ड डे वाले नहीं रहे. इस महीने के समापन तक राजधानी में बारिश की संभावना नहीं है.

2:05 PM. 23 Feb 212:05 PM. 23 Feb

सुहावना रहेगा मौसम 

स्काईमेट वेदर के अनुसार, मध्य भारत के राज्यों में इस सप्ताह पिछले सप्ताह के विपरीत मौसम रहेगा. यानि पिछले सप्ताह जहां मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, ओडिशा में बारिश दर्ज की गई वहीं इस सप्ताह कोई भी मौसमी हलचल की संभावना नहीं है.

2:05 PM. 23 Feb 212:05 PM. 23 Feb

यहां होगी बारिश 

देहरादून, उत्तरकाशी, चमोली, नैनीताल, बागेश्वर में ओलावृष्टि की आशंका. जबकि उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, टिहरी, देहरादून व नैनीताल हल्की बारिश हो सकती है.

10:43 AM. 23 Feb 2110:43 AM. 23 Feb

पहाड़ो के लिए यह बर्फीला सप्ताह

जम्मू, कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड समेत पश्चिमी हिमालयी राज्यों के लिए यह एक बर्फीला सप्ताह होने वाला है. स्काइमेट वेदर के मुताबिक,पूके सप्ताह रुक-रुक कर बारिश होती रहेगी. लेकिन आखिरी दिनों में बारिश और बर्फबारी शुरुआती दिनों की तुलना में काफी ज़्यादा होगी

10:43 AM. 23 Feb 2110:43 AM. 23 Feb

कई राज्यों में बढ़ी गर्मी

दिल्ली के लोगों को ठंड से राहत मिली है. राजधानी में सिर्फ सुबह-शाम की ठंड बरकरार है. वहीं, हरियाणा, बिहार यूपी और झारखंड में भी सुबह-शाम की ठंड रह गई है.कई राज्यों में बढ़ी गर्मी

10:43 AM. 23 Feb 2110:43 AM. 23 Feb

तमिलनाडु और कर्नाटक में हो सकती है भारी बारिश 

स्काईमेट वेदर के मुताबिक, अगले 24 घंटों के दौरान तमिलनाडु और दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर भारी बारिश की उम्मीद है.

10:43 AM. 23 Feb 2110:43 AM. 23 Feb

जम्‍मू कश्‍मीर, हिमाचल और उत्‍तराखंड में बारिश के साथ बर्फबारी के आसार

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा है कि, एक बार फिर से पश्चिमी विक्षोभ बना है. जिसके कारण जम्‍मू कश्‍मीर और हिमाचल प्रदेश के अधिकांश हिस्‍सों में अगले पांच दिनों तक भारी बारिश के अलावा भारी बर्फबारी हो सकती है. मौसम विभाग ने उत्‍तराखंड में भी अगले पांच दिनों तक तेज बारिश और बर्फबारी का अनुमान जताया है.

12:04 PM. 22 Feb 2112:04 PM. 22 Feb

पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी

25 से 28 फरवरी तक उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है.

12:04 PM. 22 Feb 2112:04 PM. 22 Feb

बर्फबारी और बारिश होने के आसार

पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के चलते उत्तराखंड, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के कई इलाकों में बर्फबारी और बारिश होने के आसार हैं.

12:04 PM. 22 Feb 2112:04 PM. 22 Feb

उत्‍तर प्रदेश का मौसम

मौसम विभाग ने उत्‍तर प्रदेश के कई हिस्‍सों में तेज गरज के साथ बारिश होने की संभावना व्यक्त की है. मौसम विभाग ने पूर्वानुमान व्यक्त किया है कि प्रदेश में कई इलाकों में आम तौर पर मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन कुछ स्थानों पर घना कोहरा छाया रहेगा.

12:04 PM. 22 Feb 2112:04 PM. 22 Feb

बिहार के कई जिलों में हल्की बारिश

उत्तराखंड और उसके आसपास पश्चिमी विक्षोभ एक चक्रवाती के रूप में उत्तर पश्चिमी उत्तर प्रदेश और आसपास के इलाकों में नजर आ रहा है जिसकी वजह से बिहार के कई जिलों में हल्की बारिश हो सकती है. बिहार के कई इलाकों में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं.

12:04 PM. 22 Feb 2112:04 PM. 22 Feb

झारखंड में मौसम साफ

झारखंड में मौसम साफ नजर आ रहा है. न्यूनतम तापमान थोड़ा गिर सकता है. अधिकतम तापमान भी बढ़ सकता है. मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आकाश में बादल छाये रह सकते हैं.

12:04 PM. 22 Feb 2112:04 PM. 22 Feb

येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक 25 फरवरी तक पहाड़ी इलाकों में मौसम खराब रहने के आसार हैं. 23 फरवरी तक शिमला सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा में आंधी और बारिश के साथ मौसम का येलो अलर्ट जारी किया गया है.

12:04 PM. 22 Feb 2112:04 PM. 22 Feb

दिल्ली का मौसम

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सुबह हल्की धुंध छाई नजर आ रही है. मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को भी न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

12:04 PM. 22 Feb 2112:04 PM. 22 Feb

यहां होगी बारिश

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि अगले दो दिनों तक आंध्र प्रदेश, यनम, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल और माहे में हल्‍की से लेकर तेज बारिश होने के आसार हैं. वहीं तमिलनाडु, कर्नाटक, पुडुचेरी और कराईकल के कुछ अंदरूनी इलाकों में तेज बारिश होने की संभावना है.

8:02 AM. 22 Feb 218:02 AM. 22 Feb

गरज के साथ बारिश

मौसम विभाग के अनुसार आंध्र प्रदेश, यनम, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल और माहे में 22 फरवरी को गरज के साथ बारिश होने के आसार नजर आ रहे हैं.

8:02 AM. 22 Feb 218:02 AM. 22 Feb

यहां घना को‍हरा

22 फरवरी की सुबह पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्‍ली और उत्‍तर पश्चिमी उत्‍तर प्रदेश में हल्‍के से लेकर घना कोहरा छाए रहने का अनुमान मौसम विभाग ने व्यक्त किया है. विभाग ने कहा है कि 22 फरवरी के बाद से इस कोहरे में कमी आने लगेगी.

8:02 AM. 22 Feb 218:02 AM. 22 Feb

हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में तेज बारिश

मौसम विभाग के अनुसार 22 फरवरी से लेकर 25 फरवरी तक हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में तेज बारिश और बर्फबारी होने का अनुमान है.

Weather Today : मौसम ने ली करवट, जानें अपने शहर के बदलते मौसम का मिजाज

8:02 AM. 22 Feb 218:02 AM. 22 Feb

बर्फबारी के आसार

जम्‍मू कश्‍मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्‍तान और मुजफ्फराबाद में अगले 5 दिनों तक तेज बारिश के साथ बर्फबारी होने के आसार हैं.

8:02 AM. 22 Feb 218:02 AM. 22 Feb

उत्‍तराखंड का मौसम

उत्‍तराखंड के कुछ इलाकों में 23 से 24 फरवरी तक तेज बारिश और बर्फबारी का अनुमान लगाया गया है.

8:02 AM. 22 Feb 218:02 AM. 22 Feb

Posted By : Amitabh Kumar

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola