ePaper
Live Updates

Weather Forecast Update : पहाड़ों पर बारिश, होली से पहले जानिए दिल्ली-यूपी-बिहार सहित देश के अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

Updated at : 26 Mar 2021 7:00 AM (IST)
विज्ञापन
Weather Forecast Update : पहाड़ों पर बारिश, होली से पहले जानिए दिल्ली-यूपी-बिहार सहित देश के अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

Weather Forecast Today LIVE Update : मौसम (Weather,IMD) में लगातार बदलाव जारी है. आगामी 24 घंटों के दौरान पश्चिमी हिमालयी भागों पर हल्की वर्षा या बर्फबारी (Rain,western disturbance) के आसार नजर आ रहे हैं. होली (Holi 2021 Weather) के पहले पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि हो सकती है. मौसम (25 March, maximum temperature,holi mausam) से जुड़ी (Delhi NCR, jharkhand, bihar Uttar Pradesh, West Bengal, Madhya pradesh, jammu kashmir Weather updates) हर अपडेट के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ...

विज्ञापन
Auto-updating every 30s
10:34 PM. 25 Mar 2110:34 PM. 25 Mar

उत्तर भारत में अब लोगों को परेशान कर सकती है गर्मी

पिछले दो दिनों में उत्तर भारत में मौसम के सामान्य रहने के बाद अब गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है. स्काई मेट वेदर रिपोर्ट के अनुसार, अब मार्च महीने का महीने का वेस्टर्न डिस्टर्बेंस आगे निकल चुका है. पिछले 24 घंटों में मौसम में भारी कमी नजर आई है. इससे पहले पहाड़ी इलाकों में खूब बारिश बनी रही और बाकी के राज्यों में भी थोड़ी -थोड़ी देर के लिए बारिश आती-जाती रही. राजस्थान, पंजाब, दिल्ली, वेस्ट यूपी हर जगह ही हल्की बारिश बनी हुई थी.

10:34 PM. 25 Mar 2110:34 PM. 25 Mar

एमपी में मौसम साफ होने के आसार

मध्य प्रदेश और उसके आसपास बने मौसम को प्रभावित करने वाले सिस्टम कमजोर पड़ने लगे हैं. इससे वातावरण में नमी की मात्रा कम होने लगी है. मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, आज से बादल छंटने लगेंगे और मौसम धीरे-धीरे साफ होने लगेगा. इससे दिन के तापमान में कुछ इजाफा होगा, लेकिन रात के तापमान में गिरावट होने की संभावना है.

10:34 PM. 25 Mar 2110:34 PM. 25 Mar

जानिए दिल्ली के मौसम का हाल

दिल्ली में बृहस्पतिवार की सुबह आसमान साफ रहा और न्यूनतम तापमान 17.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विज्ञान विभाग ने दिन में आसमान साफ रहने और 20-30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है. विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. उन्होंने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता का स्तर 68 प्रतिशत दर्ज किया गया.

2:26 PM. 25 Mar 212:26 PM. 25 Mar

ओले गिरने का अनुमान

उत्‍तर-पश्चिमी भारत के लिए जारी मौसम की चेतावनी में मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश, उत्‍तराखंड, जम्‍मू कश्‍मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्‍तान और मुजफ्फराबाद में 28 और 29 मार्च को बिजली कड़कने के साथ-साथ कुछ जगहों पर ओले गिरने का अनुमान लगाया है.

2:26 PM. 25 Mar 212:26 PM. 25 Mar

मौसम को प्रभावित करने वाले सिस्टम कमजोर

मध्य प्रदेश और उसके आसपास बने मौसम को प्रभावित करने वाले सिस्टम कमजोर पड़ते नजर आ रहे हैं जिससे वातावरण में नमी की मात्रा कम होने लगी है. मौसम विज्ञानियों की मानें तो अब बादल छंटने लगेंगे और मौसम धीरे-धीरे साफ होने लगेगा. इससे दिन के तापमान में कुछ इजाफा होगा.

2:26 PM. 25 Mar 212:26 PM. 25 Mar

दिल्ली का अधिकतम तापमान 33 डिग्री

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि दिल्ली का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. उन्होंने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता का स्तर 68 प्रतिशत दर्ज किया गया.

2:26 PM. 25 Mar 212:26 PM. 25 Mar

दिल्ली में सुबह आसमान साफ रहा, तेज हवा चलने का अनुमान

दिल्ली में बृहस्पतिवार की सुबह आसमान साफ रहा और न्यूनतम तापमान 17.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विज्ञान विभाग ने दिन में आसमान साफ रहने और 20-30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है.

10:29 AM. 25 Mar 2110:29 AM. 25 Mar

तीन दिनों तक हल्के से मध्यम बादल

उत्तर बिहार के जिलों में अगले तीन दिनों तक हल्के से मध्यम बादल छाए रहने का अनुमान हैं. पूर्वानुमान के अनुसार मौसम शुष्क बने रहने का अनुमान है.

10:29 AM. 25 Mar 2110:29 AM. 25 Mar

बर्फबारी

उत्तरी कश्मीर में बारामूला के गुलमर्ग में मंगलवार की रात से रुक रुककर बर्फबारी हो रही है. यहां करीब एक फुट तक बर्फबारी हो चुकी है.

10:29 AM. 25 Mar 2110:29 AM. 25 Mar

हल्की बारिश के आसार

स्काईमेट वेदर के अनुसार उत्तर प्रदेश के पूर्वी हिस्सों, बिहार के कुछ भागों, पूर्वी मध्य प्रदेश, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश के आसार नजर आ रहे हैं. हालांकि उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश में कल से मौसम साफ रहेगा.

10:29 AM. 25 Mar 2110:29 AM. 25 Mar

होली से पहले बारिश

आईएमडी के अनुसार होली से पहले पंजाब, हरियाणा, उत्‍तरी राजस्‍थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि हो सकती है.

10:29 AM. 25 Mar 2110:29 AM. 25 Mar

हवाएं चलने के आसार

25 मार्च से उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत पर मध्यम से तेज उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने के आसार हैं. इन हवाओं के प्रभाव से सुबह के तापमान में कुछ और गिरावट हो सकती है जबकि मौसम साफ होने के कारण दिन में पारा ऊपर चढ़ेगा.

10:29 AM. 25 Mar 2110:29 AM. 25 Mar

फिर पश्चिमी विक्षोभ आने की उम्मीद

अगले पश्चिमी विक्षोभ के 28 मार्च को उत्तर के पर्वतीय राज्यों के पास आने की उम्मीद है. जिसके कारण फिर से पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी देखने को मिल सकती है. उत्तर भारत के पहाड़ों के अलावा कुछ एक पूर्वोत्तर क्षेत्रों और दक्षिण भारत के केरल में छिटपुट वर्षा के आसार नजर आ रहे हैं. देश के शेष सभी भागों में अब मार्च के आखिर तक मौसम शुष्क नजर आएगा.

10:58 AM. 25 Mar 2110:58 AM. 25 Mar

होली पर मौसम रहेगा साफ

28 मार्च की संध्या को होलिका दहन के समय से होली के दिन अर्थात 29 मार्च तक उपरोक्त राज्यों को छोड़कर देश के बाकी सभी शहरों में होली में बारिश के आसार नजर नहीं आ रहे हैं. देश के कई राज्यों में होली से पहले बारिश होने की संभवना तथा Latest News in Hindi से अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ.

10:29 AM. 25 Mar 2110:29 AM. 25 Mar

जम्मू-कश्मीर राजमार्ग दूसरे दिन भी बंद रहा

जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात लगातार दूसरे दिन बुधवार को भी निलंबित रहा क्योंकि लगातार बारिश से हुए भूस्खलन की वजह से रामबन जिले में एक दर्जन से अधिक स्थानों पर मार्ग अवरुद्ध हो गया. अधिकारियों ने कहा कि सड़क को साफ करने वाली एजेंसियों ने अपने कर्मियों और मशीनों को काम में लगाया है. देश के बाकी हिस्सों से कश्मीर को जोड़ने वाले सभी मौसमों के अनुकूल एकमात्र राजमार्ग पर यातायात की जल्द बहाली सुनिश्चित करने के प्रयास जारी हैं.

Weather Today 25 March 2021 : मौसम के उतार-चढ़ाव से लोग परेशान, देखें अन्य राज्यों का हाल

7:25 AM. 25 Mar 217:25 AM. 25 Mar

बर्फबारी और मैदानी इलाकों में लगातार बारिश

पिछले तीन दिनों से जम्मू-कश्मीर के अधिकांश हिस्सों के ऊंचे पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में लगातार बारिश के बाद मंगलवार को राजमार्ग बंद कर दिया गया. जवाहर सुरंग में भी मंगलवार सुबह एक इंच बर्फबारी हुई, लेकिन सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने सड़क को साफ कर दिया है. उप यातायात पुलिस अधीक्षक (राष्ट्रीय राजमार्ग रामबन) पारुल भारद्वाज ने कहा कि भूस्खलन से नाशरी और बनिहाल के बीच 14 स्थानों पर सड़क अवरुद्ध हो गई. अधिकारी ने पीटीआई-भाषा से कहा, “सभी प्रभावित स्थानों पर सड़क साफ करने का काम जारी है और हम आज शाम तक अधिकांश स्थानों पर मलबा साफ होने को लेकर आशान्वित हैं.”

7:25 AM. 25 Mar 217:25 AM. 25 Mar

दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे रहा

राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को न्यूनतम तापमान गिरकर 16 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया. शहर में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था जो इस मौसम के औसत तापमान से चार डिग्री अधिक था.

Posted By : Amitabh Kumar

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola