Weather Forecast: दिल्ली को नहीं मिलेगी गर्मी से राहत, बिहार-झारखंड में बारिश के आसार, जानें अन्य राज्यों के मौसम का हाल

Edited by Amitabh Kumar
Updated:
विज्ञापन

Weather Today/ File Photo

Weather Forecast: दिल्ली-एनसीआर में पड़ रही है भीषण गर्मी. बिहार और झारखंड के लोगों को अभी गर्मी से राहत मिली हुई है. दक्षिण के राज्यों में बारिश का दौर जारी है. जानें देश के अन्य राज्यों के मौसम का हाल

विज्ञापन

Weather Forecast: दिल्ली-एनसीआर के लोगों को गर्मी ने परेशान कर रखा है. गुरुवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. बात आज के मौसम की करें तो यहां का तापमान कल की तुलना में आज अधिक रहने वाला है. शुक्रवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 42 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. मतदान वाले दिन यानी 25 मई को दिल्ली का अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. जानें देश के अन्य राज्यों के मौसम का हाल

राजस्थान में भीषण गर्मी

राजस्थान में भीषण गर्मी ने सामान्य जनजीवन पर प्रतिकूल प्रभाव डाला है. मौसम विभाग के अनुसार बाड़मेर में गुरुवार को अधिकतम तापमान 48.8 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड किया गया. विभाग ने कई जिलों में भीषण गर्मी की चेतावनी यानी ‘रेड अलर्ट’ जारी किया हुआ है. मौसम विभाग के अनुसार सूबे के लोगों को इस भीषण गर्मी से अभी राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है. आगामी 72 घंटों में अधिकतम व न्यूनतम तापमान में और दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी देखी जा सकती है.

Read Also : Weather Forecast: झारखंड में गरज के साथ बारिश-वज्रपात का अलर्ट

चक्रवात ‘रेमल’ पश्चिम बंगाल एवं बांग्लादेश के तटों से टकरायेगा

बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र और तेज हो जाएगा तथा रविवार शाम तक यह भीषण चक्रवाती तूफान के रूप में बांग्लादेश और इससे सटे पश्चिम बंगाल के तटों से टकरा सकता है. इस मॉनसून पूर्व मौसम में बंगाल की खाड़ी में यह पहला चक्रवात है जिसका नाम रेमल रखा जाएगा. मौसम विभाग ने 26-27 मई को पश्चिम बंगाल, उत्तरी ओडिशा के साथ-साथ मिजोरम, त्रिपुरा और दक्षिण मणिपुर के तटीय जिलों में बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी है.

केरल में भारी बारिश

केरल में मानसून से पूर्व हो रही बारिश के बीच मौसम विभाग ने बारिश को लेकर दो जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है. विभाग ने एर्णाकुलम और त्रिशूर जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है. वहीं पथानमथिट्टा, अलप्पुझा, कोट्टायम, इडुक्की के साथ-साथ पलक्कड़, मलप्पुरम, कोझिकोड और वायनाड जिलों में भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

Read Also : Bihar Weather: बिहार में प्री-मानसून सक्रिय, पटना में छाएंगे बादल, जानें कहां होगी बारिश

आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में हो सकती है बारिश

मौसम विभाग ने 24 से 27 मई के बीच पांच दिनों के लिए आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में बिजली गिरने के साथ-साथ तेज हवाएं चलने और गरज के साथ छींटे पड़ने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है. उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश (एनसीएपी), यनम, दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश (एससीएपी) और रॉयलसीमा के कुछ हिस्सों में बारिश के आसार हैं. एनसीएपी में कुछ स्थानों पर शुक्रवार को भारी बारिश की भविष्यवाणी की गई है.

झारखंड में बारिश के आसार

झारखंड के लोगों को अभी गर्मी से राहत मिली हुई है. मौसम विभाग की मानें तो अगले 3 दिन में अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं देखने को मिलेगा. इसके बाद तापमान में 5 डिग्री तक की गिरावट आ सकती है. शुक्रवार और शनिवार को को झारखंड के उत्तर-पूर्वी, दक्षिणी तथा मध्य भागों में कहीं-कहीं गरज के साथ बारिश की संभावना है.

बिहार का मौसम

बिहार में मौसम ने एक बार फिर से करवट ले ली है जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को राजधानी पटना और उसके आसपास के इलाकों में बादल छाए रहेंगे. पटना समेत दक्षिण पश्चिमी हिस्से के गया, जहानाबाद, नालंदा, शेखपुरा, सीवान में बारिश की संभावना कम नजर आ रही है. विभाग के अनुसार, 28 मई तक बिहार में मौसम सामान्य रहा तो लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी.

पूर्वोत्तर भारत में हो सकती है बारिश

स्काइमेट वेदर के अनुसार, शुक्रवार को तेलंगाना, कर्नाटक, तमिलनाडु के साथ-साथ दक्षिणी छत्तीसगढ़, दक्षिणी कोंकण और गोवा में हल्की से मध्यम बारिश संभव हो सकती है. वहीं पूर्वोत्तर भारत में भी इसी तरह का मौसम रहेगा. पश्चिम बंगाल, ओडिशा, विदर्भ और मराठवाड़ा में हल्की बारिश का पूर्वानुमान है. हरियाणा, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में लू की स्थिति नजर आ सकती है.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन