Weather Forecast: दिल्ली-एनसीआर में बारिश के आसार, जानें झारखंड-बिहार सहित अन्य राज्यों के मौसम का हाल

Updated:
विज्ञापन
Weather Forecast: दिल्ली-एनसीआर में बारिश के आसार, जानें झारखंड-बिहार सहित अन्य राज्यों के मौसम का हाल

weather today/ File Photo

Weather Forecast: दिल्ली-एनसीआर में बारिश की संभावना व्यक्त की गई है. झारखंड में भी बारिश की संभावना है. जानें अन्य राज्यों के मौसम का हाल

विज्ञापन

Weather Forecast: दिल्ली-एनसीआर में मौसम थोड़ा अब गर्म हो चला है. राजधानी में गुरुवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से तीन डिग्री ज्यादा है. मौसम विभाग की मानें तो शुक्रवार को दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए नजर आ सकते हैं. वहीं न्यूनतम और अधिकतम तापमान क्रमश: 21 और 39 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है. विभाग के अनुसार शनिवार और रविवार को दिल्ली में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है. जानें अन्य राज्यों के मौसम का हाल

इन राज्यों में होगी बारिश

मौसम विभाग की ओर से जो जानकारी दी गई है उसके अनुसार, लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ और अरब सागर से आने वाली उच्च नमी की वजह से शनिवार और रविवार को उत्तर पश्चिम भारत के पहाड़ों और मैदानी इलाकों में मध्यम बारिश हो सकती है. विभाग की मानें तो, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड के साथ-साथ पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर पश्चिम उत्तर प्रदेश में 13 से 15 अप्रैल के बीच बारिश हो सकती है. इन राज्यों में बिजली कड़कने, ओलावृष्टि होने के साथ-साथ तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया गया है.

झारखंड का मौसम

रांची स्थित मौसम विभाग की ओर से जो जानकारी दी गई है उसके अनुसार, 12 से 18 अप्रैल के बीच बारिश हो सकती है. विभाग ने बताया कि 12 से 18 अप्रैल के बीच अधिकतम तापमान सामान्य या सामान्य से कम रिकॉर्ड किया जा सकता है. 19 से 25 अप्रैल के बीच भी झारखंड में सामान्य से कम बारिश होगी, ऐसा अनुमान मौसम विभाग की ओर से व्यक्त किया गया है.

Read Also : Bihar Weather: बिहार में बदलेंगे मौसम के तेवर, अगले पांच दिनों में बढ़ेगा तापमान

बिहार का मौसम

बिहार के मौसम पर नजर डालें तो, यहां विशेष रूप से दक्षिण और पश्चिमी बिहार में शुक्रवार को हल्की बारिश का अनुमान है. इन इलाकों में कहीं-कहीं ठनका गिरने की भी आशंका व्यक्त की गई है. मौसम विभाग के अनुसार, अगले पांच दिनों में दो से चार डिग्री सेल्सियस तक उच्चतम तापमान अधिक रिकॉर्ड किया जा सकता है.

Read Also : Jharkhand Weather Forecast: झारखंड में 15 दिन के मौसम का पूर्वानुमान, जानें कब होगी बारिश, कितना रहेगा तापमान

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन