Weather Forecast: Heat Wave छुड़ा रहा है पसीना, जानें आज कैसा रहने वाला है मौसम का हाल
heat-wave/ file photo
Weather Forecast: भीषण गर्मी से झारखंड का हाल बेहाल है. बिहार के भी कई जिलों में हीट वेव को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. दिल्ली में आज आंशिक बादल छाए नजर आ सकते हैं. जानें अपने इलाके के मौसम का हाल
Weather Forecast: दिल्ली-एनसीआर का मौसम गर्म होता जा रहा है. दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. मौसम विभाग सोमवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाये रहने का अनुमान व्यक्त किया है. राजधानी का आज अधिकतम तापमान 40 डिग्री रह सकता है जबकि न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहने की संभावना है. कल से मौसम साफ हो जाएगा, हालांकि तापमान में कुछ गिरावट देखने को मिलेगी. जानें अन्य राज्यों के मौसम का हाल

महाराष्ट्र के कई इलाकों में पारा 40 के पार
महाराष्ट्र के कई इलाकों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है. मौसम विभाग ने कहा कि अभी गर्मी से यहां के लोगों को राहत नहीं मिलने वाली है.
झारखंड में हीट वेव
झारखंड के मौसम पर नजर डालें तो यहां 29 अप्रैल को कम से कम 11 जिलों में सीवियर हीट वेव की स्थिति नजर आएगी. इसके बाद 30 अप्रैल और 1 मई को कई जिलों में इसका स्तर थोड़ा कम होने की संभावना है, लेकिन हीट वेव की स्थिति से निजात नहीं मिलेगी. आज भीषण हीट वेव पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, धनबाद के साथ-साथ बोकारो, देवघर, जामताड़ा, दुमका, पाकुड़, गोड्डा, साहिबगंज के लोगों को परेशान करेगा.
Read Also : Severe Heat Wave Alert: झारखंड में कब तक चलेगी भीषण हीट वेव? आईएमडी ने दिया ये अलर्ट
बिहार का मौसम
पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने जो जानकारी दी है उसके अनुसार, पूरे बिहार में अगले पांच दिनों तक भीषण गर्मी लोगों को परेशान करेगी. मौसम विभाग के पूर्वानुमान में तापमान में बढ़ोतरी की आशंका व्यक्त की गई है. 1 मई तक प्रदेश के कुछ जिलों का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है.
उत्तराखंड में हल्की बारिश के आसार
स्काइमेट वेदर के अनुसार, लद्दाख, जम्मू कश्मीर के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है. यहां हल्की बर्फबारी की भी संभावना है. उत्तराखंड में हल्की बारिश के आसार हैं. पूर्वोत्तर भारत में कहीं-कहीं हल्की बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर मध्यम बारिश हो सकती है.
Read Also: Bihar Weather: बिहार के कई शहरों में टूटे गर्मी के रिकार्ड, अगले 5 दिनों तक रहें सावधान
दक्षिण ओडिशा के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश
स्काइमेट वेदर के अनुसार, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और दक्षिण ओडिशा के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना है. उत्तरी हरियाणा और उत्तर-पश्चिमी राजस्थान में हल्की बारिश के साथ-साथ तूफान का पूर्वानुमान है.

केरल में भीषण गर्मी
केरल में भीषण गर्मी पड़ रही है. इस बीच मौसम विभाग ने आगामी पांच दिनों के लिए 12 जिलों में तापमान अधिकतम रहने का अलर्ट जारी किया है. विभाग के अनुसार, दो मई तक पलक्कड जिले में 41 डिग्री सेल्सियस, कोल्लम एवं त्रिशूर जिलों में 40 डिग्री जबकि कोट्टायम, पत्तनमथिट्टा, कोझिकोड और कन्नूर में 38 डिग्री पारा रिकॉर्ड किया जा सकता है. राजधानी तिरूवनंतपुरम में 36 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहने की संभावना व्यक्त की गई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










