Severe Heat Wave Alert: झारखंड में कब तक चलेगी भीषण हीट वेव? आईएमडी ने दिया ये अलर्ट

Updated:
विज्ञापन

झारखंड में भीषण हीट वेव का अलर्ट.

Severe Heat Wave Alert: के कई जिलों में बारिश के बावजूद हीट वेब का दौर खत्म नहीं हो रहा है. आखिर झारखंड को भीषण हीट वेव से कब राहत मिलेगी? क्या कहते हैं मौसम वैज्ञानिक?

विज्ञापन

Severe Heat Wave Alert: झारखंड में भीषण हीट वेव का दौर कब खत्म होगा? मौसम विभाग ने कहा है कि भीषण हीट वेव से थोड़ी राहत तो मिलेगी, लेकिन भीषण गर्मी से राहत मिलेगी, इसकी कोई उम्मीद अभी नजर नहीं आ रही है. मौसम वैज्ञानिक बता रहे हैं कि अगले कई दिनों तक उष्ण लहर यानी Heat Wave जारी रहेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

Severe Heat Wave Alert: 11 जिलों में हीट वेव का अलर्ट जारी

रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट के पास स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के प्रमुख अभिषेक आनंद ने बताया कि अभी जो मौसम के संकेत मिल रहे हैं, उसके मुताबिक, लोगों को भीषण हीट वेव से तो राहत मिलेगी, लेकिन अभी हीट वेव का प्रकोप झेलना ही होगा. उन्होंने बताया कि 29 अप्रैल को कम से कम 11 जिलों में भीषण उष्ण लहर (Severe Heat Wave) की स्थिति रहेगी. इसके बाद 30 अप्रैल और 1 मई को कई जिलों में इसका स्तर थोड़ा कम होगा. लेकिन हीट वेव की स्थिति बनी रहेगी.

Severe Heat Wave: 29 अप्रैल को इन जिलों में भीषण हीट वेव

  1. पूर्वी सिंहभूम
  2. पश्चिमी सिंहभूम
  3. सरायकेला-खरसावां
  4. धनबाद
  5. बोकारो
  6. देवघर
  7. जामताड़ा
  8. दुमका
  9. पाकुड़
  10. गोड्डा
  11. साहिबगंज

Also Read : Jharkhand Weather Forecast: झारखंड को Heat Wave से राहत देगा बंगाल की खाड़ी में बना साइक्लोन, मौसम विभाग ने दिया ये अपडेट

1 मई तक 5 जिलों में कहीं-कहीं चलेगी लू, 2 मई को 9 जिलों में

मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक, राजधानी रांची, रामगढ़, खूंटी, पलामू और गढ़वा जिलों में कहीं-कहीं लू चलेगी. यह स्थित 30 अप्रैल और 1 मई को बनी रहेगी. इसके बाद 2 मई को भी 9 जिलों (पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, देवघर, दुमका, जामताड़ा, पाकुड़, गोड्डा और साहिबगंज) में कहीं-कहीं उष्ण लहर की स्थिति देखी जा सकती है.

24 घंटे के दौरान झारखंड का मौसम शुष्क रहा. सरायकेला-खरसावां और पश्चिमी सिंहभूम जिले में कहीं-कहीं हीट वेव चली. सबसे अधिक उच्चतम तापमान सरायकेला में रिकॉर्ड किया गया. यहां का अधिकतम तापमान 44.8 डिग्री सेंटीग्रेड रहा. सबसे कम न्यूनतम तापमान गोड्डा में रिकॉर्ड किया गया, जो 24.4 डिग्री सेल्सियस था. झारखंड में पिछले 24 घंटे के दौरान कहीं बारिश नहीं हुई.

अभिषेक आनंद, मौसम वैज्ञानिक, मौसम केंद्र, रांची

रांची के आसमान में छाएंगे बादल, लेकिन बारिश की उम्मीद नहीं

राजधानी रांची के मौसम की बात करें, तो 29 अप्रैल को आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे. हालांकि, बारिश होने की संभावना नहीं है. मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि 29 अप्रैल से 1 मई तक रांची का अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. 2 मई को उच्चतम एवं न्यूनतम पारा एक डिग्री घटकर क्रमश: 39 डिग्री और 25 डिग्री सेंटीग्रेड रह सकता है.

सरायकेला झारखंड का सबसे गर्म स्थान, तापमान 44.8 डिग्री

अभिषेक आनंद ने बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड का मौसम शुष्क रहा. सरायकेला-खरसावां और पश्चिमी सिंहभूम जिले में कहीं-कहीं हीट वेव चली. सबसे अधिक उच्चतम तापमान सरायकेला में रिकॉर्ड किया गया. यहां का अधिकतम तापमान 44.8 डिग्री सेंटीग्रेड रहा. सबसे कम न्यूनतम तापमान गोड्डा में रिकॉर्ड किया गया, जो 24.4 डिग्री सेल्सियस था. झारखंड में पिछले 24 घंटे के दौरान कहीं बारिश नहीं हुई.

Also Read : Weather Today: झारखंड में रात को भी सताएगी गर्मी, मौसम विभाग ने जारी किया HEAT WAVE का अलर्ट

Also Read : Jharkhand Weather Forecast: झारखंड के इन 11 जिलों में इस दिन चलेगी लू, जानें कब मिलेगी HEAT WAVE से राहत

Also Read : Jharkhand Weather: पश्चिमी विक्षोभ के कारण बदलेगा झारखंड का मौसम, दो दिन इन जिलों में बारिश के आसार

Also Read : Weather Forecast: झारखंड में प्रचंड HEAT WAVE, 11 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट, अभी और बढ़ेगा तापमान

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola