Weather Forecast: भीषण गर्मी से लोग परेशान, जानें दिल्ली-एनसीआर सहित देश के अन्य राज्यों के मौसम का हाल

Weather Forecast: दिल्ली-एनसीआर में आकाश साफ रहने वाला है. अगले कुछ दिनों में झारखंड के कुछ इलाकों में हल्की बारिश से लोगों को राहत मिलेगी. जानें देश के अन्य राज्यों के मौसम का हाल
Weather Forecast: देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी पड़ रही है जिसकी वजह से जनजीवन प्रभावित हुआ है. बात देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर के इलाकों की करें तो यहां आज मुख्य रूप से साफ रहने वाला है. इसके बाद अगले तीन से चार दिनों तक आकाश साफ ही रहेंगे, उसके बाद एक बार फिर बादलों का आना जाना शुरू हो जाएगा. दिल्ली में छह अप्रैल को अधिकतम तापमान आज 36 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है जबकि न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. आइए जानते हैं देश के अन्य राज्यों के मौसम का हाल…
बिहार में लू को लेकर अलर्ट
बिहार में गर्मी कहर बरपा रही है. यहां लू ने लोगों को परेशान कर दिया है. उत्तर-पश्चिम और दक्षिण बिहार के कई जिलों में लू से लोग परेशान हैं. मौसम विभाग की ओर से 6 अप्रैल को 24 जिलों में हीट-वेव यानी लू चलने की संभावना व्यक्त की गई है जिसको लेकर अलर्ट जारी किया गया है. दक्षिण बिहार के कुछ शहरों को राहत मिलने की उम्मीद है. विभाग के अनुसार, रविवार और सोमवार को बूंदाबांदी की संभावना है. इसके बाद तापमान में हल्की गिरावट नजर आ सकती है.

शेष पूर्वोत्तर भारत में हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान
स्काइमेट वेदर ने मौसम को लेकर जो जानकारी दी है उसके अनुसार, पूर्वी असम और हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है जबकि एक या दो स्थानों पर भारी बारिश भी देखने को मिल सकती है. शेष पूर्वोत्तर भारत और केरल में हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान व्यक्त किया गया है.
Read Also : Jharkhand Weather Forecast: झारखंड के इन 11 जिलों में इस दिन चलेगी लू, जानें कब मिलेगी HEAT WAVE से राहत
यहां हो सकती है हल्की बारिश
स्काइमेट वेदर के अनुसार, जहां राजस्थान, गुजरात के साथ-साथ पश्चिमी मध्य प्रदेश और हरियाणा में हल्की बारिश हो सकती है. वहीं आंतरिक कर्नाटक, ओडिशा, गंगीय पश्चिम बंगाल, तटीय आंध्र प्रदेश के साथ-साथ रायलसीमा, तेलंगाना और विदर्भ में लू चलने की संभावना है.

झारखंड का मौसम
झारखंड के मौसम पर नजर डालें तो मौसम विभाग ने 9 अप्रैल तक के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. विभाग की मानें तो, 6 अप्रैल को दिन और रात में लोगों को गर्मी परेशान करेगी. इसके बाद 7 अप्रैल से कुछ राहत मिलेगी. इस दिन कहीं-कहीं गरज के साथ तेज हवाओं से राहत मिल सकती है. 8 अप्रैल और 9 अप्रैल को भी ऐसी ही स्थिति नजर आएगी. मौसम विभाग के प्रमुख अभिषेक आनंद ने बताया कि 7 अप्रैल से 9 अप्रैल के बीच होने वाली बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से थोड़ा राहत मिल सकती है.
Read Also : Bihar Weather : बिहार के 24 जिलों में लू को लेकर अलर्ट, 40 के पार जाएगा तापमान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










