Weather Forecast: इन राज्यों में होगी भारी बारिश, जानें बिहार-झारखंड सहित अन्य राज्यों के मौसम का हाल

Edited by Amitabh Kumar
Updated:
विज्ञापन

Weather Forecast: उत्तरी छत्तीसगढ़ पर बना हुआ गहरा निम्न दबाव का क्षेत्र अब उत्तर-पूर्व मध्य प्रदेश और दक्षिण-पूर्व उत्तर प्रदेश के आसपास के हिस्सों पर है. इसके उत्तरी मध्य प्रदेश में पश्चिम उत्तर पश्चिम दिशा में बढ़ने की उम्मीद है और यह कमजोर होकर निम्न दबाव में तब्दील हो सकता है. जानें मौसम का हाल

विज्ञापन
undefined

झारखंड में मानसून शुक्रवार को थोड़ा सुस्त पड़ा. राज्य के कई इलाकों में हल्की बारिश हुई. राजधानी में बादल छाये रहे, लेकिन कहीं भारी बारिश नहीं हुई. छिटपुट बारिश हुई. शनिवार तक यही स्थिति रह सकती है. रविवार से एक बार फिर मानसून के सक्रिय होने के संकेत हैं. इससे पलामू प्रमंडल और संताल में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है. इसके बाद मंगलवार से फिर मानसून के कमजोर पड़ने के संकेत हैं.

undefined

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मध्य प्रदेश में राज्य के आठ जिलों में अत्यधिक बारिश के लिए ‘रेड’ अलर्ट और आठ जिलों में ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया है. वहीं, मध्य प्रदेश के अधिकांश हिस्सों खासकर पूर्वी हिस्से में भारी बारिश हुई. आईएमडी ने मध्य प्रदेश के आठ जिलों पन्ना, दमोह, निवाड़ी, दतिया, भिंड, मुरैना, विदिशा और रायसेन में अगले 24 घंटों में कहीं-कहीं पर अतिभारी बारिश (115.6 मिलीमीटर से 204.4 मिलीमीटर तक) के लिए ‘रेड’ अलर्ट जारी किया है.

undefined

दिल्ली और आसपास के इलाकों में शनिवार को सुबह से ही मौसम सुहाना नजर आ रहा है. कई जगहों पर झमाझम बारिश देखने को मिली. राजधानी में कई दिनों से बढ़ी उमस की वजह से लोग काफी परेशान थे. ऐसे में बारिश के बाद उन्हें राहत मिली है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, शहर के कुछ हिस्सों में शनिवार को हल्की बारिश होने की संभावना जतायी है और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने की उम्मीद है.

undefined

स्काइमेट वेदर के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है. वहीं उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब के कुछ हिस्सों, हरियाणा, दिल्ली, पूर्वोत्तर राजस्थान, कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक, बिहार के कुछ हिस्सों, झारखंड और गंगीय पश्चिम बंगाल में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं.

undefined

स्काइमेट वेदर के अनुसार, पूर्वोत्तर भारत, ओडिशा, दक्षिणी छत्तीसगढ़, विदर्भ, गुजरात, मध्य महाराष्ट्र, केरल, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप में हल्की बारिश संभव है.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन