ePaper

Weather Forecast: झारखंड में बारिश की संभावना, जानें दिल्ली-यूपी सहित अन्य राज्यों के मौसम का हाल

Updated at : 09 Feb 2024 8:40 AM (IST)
विज्ञापन
Weather Today

Weather Today

Weather Forecast Today- उत्तर भारत में बर्फीली हवा चलने का असर झारखंड में नजर आ रहा है. सुबह में ठंडी हवा चल रही है. इससे तापमान में कमी आ गयी है. यूपी में ठंड से लोगों को इस सप्ताह राहत मिल सकती है. जानें देश के अन्य राज्यों के मौसम का हाल

विज्ञापन
undefined

उत्तर भारत में शीतलहर

उत्तर भारत के कई इलाकों में शीत लहर की स्थिति बनी हुई है. भारतीय मौसम विभाग की मानें तो भारत के मैदानी इलाकों में 10 फरवरी से 14 फरवरी के बीच बारिश हो सकती है. विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों के दौरान दिल्ली में न्यूनतम तापमान और अधिकतम तापमान में बढ़त नजर आ सकती है.

undefined

झारखंड में बारिश के आसार

मौसम विभाग की मानें तो, झारखंड के कई इलाके में 12 व 13 फरवरी को हल्की बारिश की संभावना है. इन दिनों आकाश में आंशिक बादल छाये रह सकते हैं. अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को मिल सकती है. इसके बाद तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है.

undefined

बिहार का मौसम

बिहार के मौसम की बात करें तो यहां बर्फीली पछुआ के कुछ थमने के आसार हैं. ऐसे में शाम से ठंड काफी कम हो सकता है. सप्ताह के अंतिम दिन यानी शनिवार से मौसम पूरी तरह सामान्य होने के आसार हैं. आइएमडी के मुताबिक शनिवार से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है. 12 फरवारी से मौसम में एक बार फिर बदलाव आने का पूर्वानुमान है.

undefined

यूपी के मौसम में होगा बदलाव

यूपी में ठंड से लोगों को इस सप्ताह राहत मिलने की संभावना है. मौसम विभाग की ओर से 13 फरवरी तक धूप निकलने की संभावना व्यक्त की गई है. इसके बाद फिर से मौसम में कुछ बदलाव होगा और बूंदाबांदी का पूर्वानुमान है.

undefined

यहां हो सकती है बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, अरुणाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल, सिक्किम में 9 फरवरी को बारिश के आसार हैं जबकि ओडिशा में 11 और 12 फरवरी को हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है. वहीं मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़ में 10 से 14 फरवरी को बारिश के आसार हैं.

Also Read: मौसम पूर्वानुमान का बिहार मॉडल अपनायेगा पूरा भारत, इसरो के अध्यक्ष भी आयेंगे देखने
undefined

महाराष्ट्र में होगी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, मध्य महाराष्ट्र में 10 और 11 फरवरी को जबकि मराठवाड़ा में 9 से 11 फरवरी को बारिश हो सकती है.

undefined

छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में हल्की से होगी मध्यम बारिश

स्काइमेट वेदर के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान पूर्वी असम और अरुणाचल प्रदेश में हल्की बारिश की संभावना है. 10 फरवरी से विदर्भ, मराठवाड़ा, उत्तरी तेलंगाना और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. पूर्वी और मध्य भारत के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री तक गिरने की संभावना है.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन