अगले 24 घंटों में बिहार-झारखंड समेत इन राज्यों से मानसून की विदाई, अब ठंड की होगी एंट्री

Published by :Pritish Sahay
Updated at :13 Oct 2025 6:46 PM
विज्ञापन
Weather Forecast

Weather Forecast: अब सर्दी की दस्तक

Weather Forecast: देश के कई राज्यों से मानसून की वापसी हो गई है. आने वाले 24 घंटों के अंदर बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, सिक्किम, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और तेलंगाना से भी वापसी कर लेगा. उत्तर भारत के अधिकांश राज्यों में मानसून की वापसी के साथ बारिश का दौर भी खत्म हो गया है. साथ ही, सर्दी की दस्तक शुरू हो गई है.

विज्ञापन

Weather Forecast: देश के कई राज्यों में एक बार फिर मौसम बदलने लगा है. मानसून की विदाई के साथ ही ठंड की एंट्री भी शुरू हो गई है. स्काईमेट वेदर की एक रिपोर्ट के मुताबिक राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, गुजरात समेत उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों से दक्षिण-पश्चिम मानसून पूरी तरह वापस लौट चुका है. अगले 24 घंटों के अंदर यह बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, सिक्किम, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और तेलंगाना से भी वापसी कर लेगा. अपने अंतिम चरण में 15 अक्टूबर तक पूर्वोत्तर भारत से भी दक्षिण-पश्चिम मानसून की पूरी तरह वापसी हो जाएगी.

पश्चिम बंगाल से मानसून की हुई वापसी

दक्षिण-पश्चिम मानसून की पूरे पश्चिम बंगाल से पूरी तरह से वापसी हो गई है. भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक मानसून वापसी की रेखा कारवार, कलबुर्गी, निजामाबाद, कांकेर, क्योंझरगढ़, सागर द्वीप और गुवाहाटी से होकर गुजरती है. आईएमडी ने अगले सात दिनों के लिए अपने पूर्वानुमान में कहा कि पश्चिम बंगाल में मौसम शुष्क रहेगा. मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, सोमवार सुबह साढ़े आठ बजे तक के 24 घंटे में पश्चिम बंगाल में किसी भी स्थान पर बारिश नहीं हुई. राज्य की राजधानी कोलकाता में सोमवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. आईएमडी का अनुमान है कि मंगलवार सुबह तक कोलकाता में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं.

चौथे दिन भी 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा न्यूनतम तापमान

दिल्ली में आज यानी सोमवार को सुबह के समय न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक बीते चार दिनों से राजधानी दिल्ली का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे रह रहा है. वहीं आज अधिकतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. दिल्ली में गुलाबी सर्दी की दस्तक हो गई है. सुबह और शाम के तापमान में ज्यादा गिरावट रह रही है. आईएमडी ने आज पूरे दिन आसमान साफ रहने की संभावना जताई है.

तय समय पर शुरू हुई मानसून की वापसी

दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी इस साल तय समय पर हो गई है. मौसम की वापसी आम तौर पर 15 सितंबर से शुरू हो जाती है और 15 अक्टूबर तक इसकी विदाई हो जाती है. स्काईमेट वेदर की एक रिपोर्ट के मुताबिक साल 2024 15 अक्टूबर तक मानसून की पूर्ण वापसी हो गई थी. उसी दिन दक्षिण-पूर्व भारत में पूर्वोत्तर मानसून का आगमन भी हुआ था.  वैसे ही इस साल पूर्वोत्तर मानसून का आगमन महज दो दिन के अंतर से होने की संभावना है.

इस सप्ताह हो सकती है ठंड की दस्तक

पहाड़ी राज्यों में इस सप्ताह ठंड की दस्तक हो सकती है. जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में सर्दी बढ़ सकती है. मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, झारखंड, बिहार समेत कई और राज्यों में सुबह और शाम को गुलाबी सर्दी का एहसास होने लगा है. बीते सप्ताह पहाड़ी राज्यों में सीजन की पहली बर्फबारी दर्ज की गई. आने वाले दिनों में पहाड़ी और मैदानी राज्यों में मौसम का मिजाज और बदलेगा. 

Also Read: Heavy Rain: 14,15,16,17,18 और 19 अक्टूबर को इन राज्यों में भारी बारिश की संभावना, आंधी-तूफान की चेतावनी, IMD अलर्ट

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन