ePaper

Weather Forecast: अगले 3 दिन 3 राज्यों में भयंकर बारिश की चेतावनी

Updated at : 03 Nov 2024 2:48 PM (IST)
विज्ञापन
Heavy rainfall alert in 3 states

Heavy rainfall alert in 3 states

Weather Forecast: मौसम विभाग ने अगले 3 दिन बारिश का अलर्ट जारी किया है.

विज्ञापन

Weather Forecast: भारत मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department)  ने देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. केरल, तमिलनाडु के साथ-साथ पुडुचेरी, माहे और कराईकल में जमकर बारिश होने वाली है. इसे लेकर IMD की ओर से यलो अलर्ट भी जारी किया जा चुका है.

किन राज्यों में होगी बारिश?

मौसम विभाग के मुताबिक रविवार 3 नवंबर को केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी में भारी बारिश होने की संभावना है. इसके साथ ही IMD ने अगले 3 दिन यानी 3,4,5 नवंबर को केरल, पुडुचेरी,  तमिलनाडु, अंडबार निकोबार में बहुत तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है. इसके साथ ही इन इलाकों में गरज के साथ बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है.

अक्टूबर सबसे गर्म महीना

साल 1901 के बाद से इस साल का अक्टूबर महीना सबसे अधिक गर्म रहा है. IMD के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा ने पड़ रहे गर्म मौसम के लिए पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) की अनुपस्थिति और बंगाल की खाड़ी में सक्रिय निम्न दबाव के कारण पूर्वा हवाओं को जिम्मेदार बताया. अक्टूबर महीने में औसत तापमान 26.92 (Average Temperature) डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो साल 1901 के बाद से सबसे गर्म तापमान है.

विज्ञापन
Aman Kumar Pandey

लेखक के बारे में

By Aman Kumar Pandey

अमन कुमार पाण्डेय डिजिटल पत्रकार हैं। राजनीति, समाज, धर्म पर सुनना, पढ़ना, लिखना पसंद है। क्रिकेट से बहुत लगाव है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका के यूपी डेस्क पर बतौर ट्रेनी कंटेंट राइटर के पद अपनी सेवा दे चुके हैं। वर्तमान में प्रभात खबर के नेशनल डेस्क पर कंटेंट राइटर पद पर कार्यरत।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola